RBSE 10th results 2024 date live update: : जारी होने वाला है राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

RBSE 10th results 2024 Kab aayega Rajasthan Board 10th results soon on rajeduboard rajresults : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट इस वीीक कभी भी जारी कर सकता है।

RBSE 10th results 2024 date live update: : जारी होने वाला है राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

rbse rajasthan board result 2024

| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 27 May 2024 09:25 PM IST
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट इस वीक कभी भी जारी कर सकता है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड 12वीं के सभी स्ट्रीम का रिजल्ट जारी होने के बाद अब किसी भी समय 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर सकते हैं। बोर्ड ने अभी तक परीक्षा की तारीख को आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। नतीजे जारी होने से एक दिन पहले बोर्ड तारीख की घोषणा करता है। इसलिए उम्मीद लगाई जा रही है कि आज या कल में रिजल्ट जारी होने की तारीख की घोषणा की जा सकती है। इससे पहले बोर्ड ने कहा था कि 31 या 30 मई तक सभी रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-

27 May 2024, 09:25:13 PM IST

RBSE 10th result 2024 live: पिछले साल इस तारीख को जारी किए गए थे 10वीं के रिजल्ट

RBSE 10th result 2024 live: पिछले साल राजस्थान बोर्ड ने 2 जून को दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया था। जिसमें 90.49% छात्र सफल हुए थे। साल 2022 में  82.89% छात्रों ने सफलता हासिल की थी। अब देखना ये है कि इस साल पास प्रतिशत में बढ़ोतरी होती है या नहीं।

Share
27 May 2024, 07:22:41 PM IST

RBSE 10th result 2024 live: जानें कितनी शिफ्ट में हुई थी परीक्षा

RBSE 10th result 2024 live: राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा  7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक शुरू किया गया था। इन परीक्षाओं में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया है। हालांकि अभी तक बोर्ड ने रिजल्ट जारी होने की तारीख के बारे में नहीं बताया है, उम्मीद है रिजल्ट जल्द जारी किए जाएंगे।

Share
27 May 2024, 05:55:16 PM IST

RBSE 10th result 2024 live: कक्षा 10वीं के रिजल्ट के साथ जारी होंगी ये जानकारी

RBSE 10th result 2024 live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास प्रतिशत के अलावा जेंडर वाइज पास प्रतिशत, डिस्ट्रिक्ट वाइज पास प्रतिशत समेत कई अन्य जानकारी शेयर की जाएगी। छात्रों को बता दें, इस बार में मेरिट लिस्ट जारी होने की संभावना कम है।

 

Share
27 May 2024, 04:47:00 PM IST

RBSE 10th result 2024 live: जानें- कैसे रहे थे पिछले साल के कक्षा 10वीं के नतीजे

RBSE 10th result 2024 live: राजस्थान बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा 2024 7 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी। आरबीएसई रिकॉर्ड के अनुसार, लगभग 11 लाख छात्रों ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। 2023 में, कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 90.49% दर्ज किया गया था, जिसमें लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। छात्राओं का पास प्रतिशत 91.3% था, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 89.78% था। अब देखना ये है कि इस साल पास प्रतिशत में बढ़ोतरी होती है या नहीं।

Share
27 May 2024, 03:53:03 PM IST

RBSE 10th result 2024 live: DigiLocker पर ऐसे मिलेगा 10वीं का रिजल्ट

RBSE 10th result 2024 live: सबसे पहले डिजीलॉकर ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा। फिर होमपेज पर उपलब्ध "साइन अप" पर क्लिक करना होगा और आधार कार्ड, जन्म तिथि, कैटेगरी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर के अनुसार अपना नाम दर्ज करना होगा। जिसके बाद 6 अंकों सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। इसके बाद छात्र कक्षा 10वीं का रिजल्ट देख सकेंगे।

Share
27 May 2024, 03:04:25 PM IST

RBSE 10th result 2024 live: जो छात्र अपने अंकों से नाखुश होंगे, वे कर सकेंगे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन

RBSE 10th result 2024 live: राजस्थान बोर्ड परीक्षा में पास घोषित होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। जो छात्र अपने अंकों से नाखुश हैं, वे  पुनर्मूल्यांकन या री- चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Share
27 May 2024, 01:52:30 PM IST

RBSE 10th result 2024 live: इन डिटेल्स के बिना नहीं देख पाएंगे कक्षा 10वीं का रिजल्ट

RBSE 10th result 2024 live: जैसे ही राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होगा छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट  rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एडमिट कार्ड पर लिखे रोल नंबर,डेट ऑफ बर्थ और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Share
27 May 2024, 01:04:48 PM IST

RBSE 10th result 2024 live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी हो सकते हैं 10वीं के रिजल्ट

RBSE 10th result 2024 live: आरबीएसई  कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सकता है, जिसमें शिक्षा बोर्ड अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स के अलावा ओवरऑल पास प्रतिशत प्रतिशत, जेंडर वाइज पास प्रतिशत के बारे में जानकारी देखा। इस साल  बोर्ड द्वारा मेरिट लिस्ट की घोषणा करने की संभावना नहीं है क्योंकि पिछले पांच वर्षों से बोर्ड ने इसे जारी नहीं किया है। अगर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, तो उसके बाद, राज्य शिक्षा बोर्ड रिजल्ट का लिंक एक्टिव करेगा।

Share
27 May 2024, 12:40:18 PM IST

RBSE 10th result 2024 live: डिजीलॉकर के माध्यम से

RBSE 10th result 2024 live: डिजीलॉकर के माध्यम से
डिजिलॉकर अकाउंट बनाएं: 
डिजीलॉकर ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं
होमपेज पर उपलब्ध साइन अप पर क्लिक करें
आधार कार्ड, जन्म तिथि, श्रेणी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर के अनुसार अपना नाम दर्ज करें
छह अंकों का सुरक्षा पिन बनाया जाएगा
अपनी जानकारी दर्ज करें और एक यूजरनेम सेट करें
अपने डिजीलॉकर खाते से लॉगिन करें

Share
27 May 2024, 11:49:46 AM IST

RBSE 10th result 2024 live:आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2024: एसएमएस के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट

RBSE 10th result  2024 live: आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2024: एसएमएस के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट
अपने मोबाइल पर एसएमएस ऐप खोलें
RAJ10 (स्पेस) रोल नंबर टाइप करें
5676750 या 56263 पर एसएमएस भेजें
परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
एक स्क्रीन ग्रैब लें और उसे आगे के लिए सेव करके रख ले

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरRBSE 10th results 2024 date live update: : जारी होने वाला है राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट