RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, सिर्फ 1 क्लिक में करें चेक
RBSE, Rajasthan Board 10th result 2026: राजस्थान बोर्ड के द्वारा आज हाई स्कूल के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

RBSE 10th Result 2026, rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से आज 24 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 94.23% रहा है। यह पिछले साल से 1.17 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल 93.06 प्रतिशत परिणाम रहा था। लड़कों का 93.63 व लड़कियों का 94.20 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। RBSE 10th LIve Updates
10वीं का रिजल्ट सिर्फ 1 क्लिक में करें चेक:
इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने परीक्षा रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल कोड और रोल नंबर जैसी डिटेल्स भरना जरूरी होगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए नीचे दी गयी डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें और दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026
ऐसे करें रिजल्ट चेक
स्टेप 1- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- 'Rajasthan Board 10th Result 2026' के लिंक कर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब अपना रोल नंबर व रोल कोड डालें।
स्टेप 4- सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 5- राजस्थान बोर्ड हाई स्कूल का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा
स्टेप 6- चेक करें अपने मार्क्स, परसेंटेज और टॉपर लिस्ट
स्टेप 7- फ्यूचर के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखें
राजस्थान बोर्ड 10वीं ग्रेडिंग सिस्टम
A1 ग्रेड: 91–100 अंक
A2 ग्रेड: 81–90 अंक
B1 ग्रेड: 71–80 अंक
B2 ग्रेड: 61–70 अंक
C ग्रेड: 41–60 अंक
D ग्रेड: 33–40 अंक
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. छात्र का नाम
2. छात्र की जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
5. प्राप्त अंक
6. कुल अंक
7. पासिंग स्टेटस
8. स्कूल का नाम
9. छात्र का रोल नंबर
10. पासिंग डिविजन
राजस्थान बोर्ड दसवीं के स्टूडेंट्स उत्तर पुस्तिकाओं की रीचेकिंग के लिए अपना आवेदन जल्द कर सकेंगे। जो स्टूडेंट्स एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो गए हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने का एक और मौका दिया जाएगा।


