RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 , rajeduboard.rajasthan.gov.in : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट के अलावा लाइव हिन्दुस्तान www.livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं। इस बार बोर्ड सेकेंडरी यानी 10वीं का रिजल्ट मार्च माह में ही जारी कर इतिहास रचने की तैयारी में है। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा है कि राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम 20 मार्च तक घोषित करने की तैयारी है। आंसरशीट चेक करने का काम अपने अंतिम चरण में हैं। जल्द ही रिजल्ट को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। अवकाश के दिन भी कॉपियां चेक की जा रही हैं। राजस्थान बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाएं फरवरी माह से ही शुरू करवा दी थीं। इतिहास में कभी भी इतनी जल्दी राजस्थान बोर्ड ने परिणाम जारी नहीं किया। दरअसल इस बार राजस्थान सरकार 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करना चाहती है और अगले साल से 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित होगी। पहली परीक्षा फरवरी और दूसरी परीक्षा मई में होगी। बच्चों की पढ़ाई समय से शुरू हो सके, इसके लिए राजस्थान बोर्ड मार्च माह में ही 10वीं का परिणाम जारी करने की तैयारी में है। ऐसे में कुछ दिनों में 10 लाख स्टूडेंट्स का परिणाम का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड सचिव ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुसार परिणाम जल्द जारी करने की तैयारी की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई की योजना बनाने में समय मिल सके। आरबीएसई 10वीं परीक्षा के लिए 1068078 स्टूडेंट्स परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। 12वीं में 909087, प्रवेशिका परीक्षा में 7811 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 4122 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वर्तमान में लगभग 30 हजार 915 शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे हुए हैं। बोर्ड का प्रयास है कि सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर 20 मार्च तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाए।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 FAQs : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न
RBSE 10th Result 2026: वेबसाइट पर कैसे चेक करे राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम
- सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- Secondary Exam Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
RBSE 10th Result 2026 - SMS से कैसे चेक करें
राजस्थान बोर्ड 10वीं के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान www.livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होते ही आपके मोबाइल पर SMS आए तो इसके लिए आप www.livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-10th-result पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाएं।
जानें कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन
स्टेप 1- www.livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-10th-result पर जाएं।
स्टेप 2 - अपना रोल नंबर, ईमेल, फोन नंबर आदि डिटेल्स भरें। सब्मिट करें।
स्टेप 3- रिजल्ट आते ही आपके मोबाइल पर रिजल्ट का SMS आएगा।
स्टेप 4 - SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
सबसे पहले राजस्थान बोर्ड 10वीं Live Hindustan पर देख सकेंगे, जानें कैसे
RBSE 10th Result 2026 कब आएगा?
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च तक जारी होने की उम्मीद है।
RBSE 10th Result 2026 कहां देखें?
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in और https://www.livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-10th-result पर चेक किया जा सकेगा।
RBSE 10th Result देखने के लिए क्या चाहिए?
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट रोल नंबर डालकर चेक कर सकेंगे। विद्यार्थियों का रोल नंबर उनके एडमिट कार्ड में दिया गया होगा।
राजस्थान बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?
राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं। एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 1 या 2 विषयों में 33 से कम अंक आने पर स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
17 Mar 2026, 03:06:17 PM IST
RBSE 10th Result 2026 Live : राजस्थान बोर्ड 10वीं की कॉपियों को चेक करने का काम अंतिम चरण में
RBSE 10th Result 2026 Live : राजस्थान बोर्ड की ओर से कॉपियों की जांच का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया तेजी से की गई है, ताकि रिजल्ट समय पर घोषित किया जा सके। बता दें कि इस साल 10वीं की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित हुई थीं और परीक्षा खत्म होते ही कॉपियों की जांच शुरू कर दी गई थी।
17 Mar 2026, 02:00:23 PM IST
RBSE 10th Result 2026 Live : राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजों को लेकर छात्रों में उत्सुकता
RBSE 10th Result 2026 Live : रिजल्ट की घड़ी नजदीक आते ही छात्रों में उत्सुकता रहने लगती है। यह उत्सुकता कुछ ही दिनों में खत्म होने वाली है। नतीजों की घोषणा 20 मार्च के आसपास होने की उम्मीद है।
17 Mar 2026, 12:52:17 PM IST
RBSE 10th Result 2026 Live : पिछले साल कैसा रहा था आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट
RBSE 10th Result 2026 Live : पिछले साल (2025) आरबीएसई 10वीं परीक्षा में कुल 93.60 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 29 मई को आया था। लड़कों का पास प्रतिशत 93.16 फीसदी और लड़कियों का 94.08 फीसदी रहा था। राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में शामिल हुए कुल 1071460 विद्यार्थियों में से 546370 विद्यार्थी फर्स्ट डिविजन में पास हुए, जबकि 376774 छात्र सेकेंड डिविजन से और 79519 विद्यार्थी थर्ड डिविजन से पास हुए थे।
17 Mar 2026, 12:16:12 PM IST
RBSE 10th Result 2026 Live: आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट में कौन पास, क्या है पासिंग मार्क्स नियम
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं। एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 1 या 2 विषयों में 33 से कम अंक आने पर स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
17 Mar 2026, 11:41:17 AM IST
RBSE 10th Result 2026 Live: अगले साल से साल में दो बार होगी आरबीएसई 10वीं की परीक्षा
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड साल 2027 से 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने की तैयारी में है। पहला सेशन की परीक्षा फरवरी और दूसरे सेशन की परीक्षा मई महीने में होगी। 2027 से 10वीं बोर्ड परीक्षाएं दो बार आयोजित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया है। यही वजह है कि इस बार आरबीएसई 10वीं रिजल्ट काफी जल्दी जारी किया जा रहा है।
17 Mar 2026, 10:29:56 AM IST
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कौन सा जिला रहेगा अव्वल
RBSE 10th Result 2026 Live: देखना होगा कि राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कौन सा जिला अव्वल रहता है। पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सीकर जिला अव्वल रहा था। सीकर में 97.56 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। गौरतलब है कि सीकर राजस्थान में कोटा जैसे कोचिंग हब के तौर पर उभर रहा है।
17 Mar 2026, 09:12:07 AM IST
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 20 मार्च तक संभव
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जल्द जारी करने की तैयारी में है। बोर्ड 20 मार्च को 10वीं का परिणाम घोषित कर सकता है, जबकि इसके करीब एक सप्ताह बाद 28 मार्च को 12वीं के तीनों संकायों के परिणाम जारी किए जाने की संभावना है।
17 Mar 2026, 08:35:36 AM IST
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड में री एग्जामिनेशन का प्रावधान नहीं
RBSE 10th Result 2026 Live: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड में छत्तीसगढ़ बोर्ड व एमपी बोर्ड की तरह री एग्जामिनेशन या सेकेंड चांस का प्रावधान नहीं है। इस संबंध में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अगर कोई छात्र 10वीं रिजल्ट में फेल हो जाता है तो उसे अगले साल ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा। सीजी बोर्ड व एमपी बोर्ड में जो स्टूडेंट्स फेल हो जाते हैं उन्हें उसी साल फिर से परीक्षा में बैठने का मिलता है। हालांकि अगले साल से राजस्थान बोर्ड 10वीं के एग्जाम दो बार कराए जाने की तैयारी है।
17 Mar 2026, 07:47:55 AM IST
RBSE 10th Result 2026 Live: क्या होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं टॉपरों का ऐलान
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड ने पिछले साल 10वीं के टॉपरों का ऐलान नहीं किया था। 10वीं रिजल्ट में 10 सालों से चली आ रही परंपरा को बरकरार रखा गया था। इस बार देखना होगा कि आरबीएसई 10वीं (Rajasthan Board 10th Result ) के साथ टॉपरों के नामों का ऐलान होता है या नहीं।
17 Mar 2026, 07:23:11 AM IST
RBSE 10th Result 2026 Live: आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए
RBSE 10th Result 2026 Live: आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। अगर छात्र 2 विषयों में इतने अंक नहीं ला पाते हैं, तो उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी।
17 Mar 2026, 06:31:15 AM IST
RBSE 10th Result 2026 Live : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
RBSE 10th Result 2026 Live : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
rajeduboard.rajasthan.gov.in
www.livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-10th-result
17 Mar 2026, 06:07:16 AM IST
RBSE 10th Result 2026 Live : वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in हुई क्रैश तो यूं चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड रिजल्ट
RBSE 10th Result 2026 Live : राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज जारी होगा। नतीजों की घोषणा के समय राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक साथ लाखों विद्यार्थी अपना रिजल्ट चेक कर रहे होंगे। ऐसे में हेवी लोड व ट्राफिक के चलते राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आ सकती है या वह धीमी गति से चल सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स के पास फौरन रिजल्ट चेक करने का एक दूसरा ऑप्शन भी होना चाहिए। राजस्थान बोर्ड के स्टूडेंट्स एक SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
जैसे ही राजस्थान बोर्ड के नतीजे जारी होंगे, लाइव हिन्दुस्तान ( https://www.livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-10th-result ) फौरन आपके मोबाइल पर रिजल्ट का अलर्ट ( SMS ) भेजेगा। लेकिन इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
17 Mar 2026, 05:47:32 AM IST
RBSE 10th Result 2026 Live : राजस्थान बोर्ड 10वीं के मार्कशीट में होगा ये विवरण
RBSE 10th Result 2026 Live : राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के मार्कशीट में लिखी होंगी ये डिटेल्स।
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
माता पिता का नाम
स्कूल का नाम
विषय
विषयवार अंक
कुल अंक
प्राप्त अंक
ओवरऑल ग्रेड
17 Mar 2026, 05:47:32 AM IST
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान के शिक्षा मंत्री कर सकते हैं 10वीं रिजल्ट की तिथि का ऐलान
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर 10वीं के नतीजों की तारीख बता सकते हैं। पिछले साल भी उन्होंने तारीख का ऐलान किया था।
17 Mar 2026, 05:47:32 AM IST
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें
स्टेप 1: rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: सेकेंडरी रिजल्ट पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट पर क्लिक करें।
स्टेप 3: रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
स्टेप 4: छात्र यहां से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट भी डाउनलोड कर लें। इसका प्रिंट आउट भी लें। जब तक स्कूल से ऑरिजनल मार्कशीट नहीं मिलेगी, तब तक यही काम आएगी।
17 Mar 2026, 05:47:32 AM IST
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 20 मार्च तक निकालने की तैयारी की जा रही है। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ शनिवार को ब्यावर पहुंचे थे। यहां पर चल रहे केंद्रीकृत मूल्यांकन केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का जायजा लिया था। मौके पर 113 शिक्षक उत्तर पुस्तिकाएं जांचते मिले थे। राठौड़ ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम अब अंतिम चरण में है। सभी केंद्रीकृत मूल्यांकन केंद्रों पर रविवार को भी उत्तर पुस्तिकाएं जंचवाई गई थीं। बोर्ड की ओर से इस बार पहली बार 10वीं का परिणाम मार्च में ही जारी करने की तैयारी है।