RBSE 10th Result 2026 : जारी होने वाला है राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर मिलेगी मार्कशीट

Mar 18, 2026 03:42 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

RBSE 10th Result 2026 , rajeduboard.rajasthan.gov.in : आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बहुत जल्द rajeduboard.rajasthan.gov.in पर घोषित होने वाला है। 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी को खत्म हो गई थी। अब कॉपी चेकिंग का काम तेजी से चल रहा है।

RBSE 10th Result 2026 : जारी होने वाला है राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर मिलेगी मार्कशीट

RBSE 10th Result 2026 , rajeduboard.rajasthan.gov.in : आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बहुत जल्द rajeduboard.rajasthan.gov.in पर घोषित होने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी को खत्म हो गई थी। अब कॉपी चेकिंग का काम तेजी से चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (Rajasthan Board 10th Result 2026) काफी पहले जारी होगा। इस बार 10वीं का परिणाम 20 मार्च तक जारी होने की संभावना है। ऐसे में कुछ दिनों में 10 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल अगले साल से 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित होगी। पहली परीक्षा फरवरी और दूसरी परीक्षा मई में होगी। शासन सत्र को समय पर शुरू कराना चाहता है। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुसार परिणाम जल्द जारी करने की तैयारी की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई की योजना बनाने में समय मिल सके।

आरबीएसई 10वीं परीक्षा के लिए 1068078 स्टूडेंट्स परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। 12वीं में 909087, प्रवेशिका परीक्षा में 7811 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 4122 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वर्तमान में लगभग 30 हजार 915 शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे हुए हैं। बोर्ड का प्रयास है कि सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर 20 मार्च तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाए।

livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

नतीजों की घड़ी नजदीक आते ही स्टूडेंट्स के दिलों की धड़कनें भी तेज हो गई है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा के साथ राज्य के करीब 10 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होगा। विद्यार्थी उपरोक्त आरबीएसई वेबसाइट्स के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-result पर भी 10वीं का रिजल्ट चेक कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट अगले सप्ताह की शुरुआत में घोषित होने की संभावना है। राजस्थान बोर्ड, अजमेर परिणाम तैयार करने के काम में जुटा है।

RBSE 10th Result 2026: कैसे चेक करे राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम

- सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

- Secondary Exam Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करें।

- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं पासिंग मार्क्स नियम

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं। एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 1 या 2 विषयों में 33 से कम अंक आने पर स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा। मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स को स्क्रूटनी यानी मार्क्स रीवेरिफिकेशन के लिए भी आवेदन करने का मौका मिलेगा। जिनके दो से ज्यादा विषयों में 33 से कम मार्क्स आएंगे, वे फेल करार दिए जाएंगे।

पिछले साल कैसा रहा था आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट

पिछले साल (2025) आरबीएसई 10वीं परीक्षा में कुल 93.60 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 29 मई को आया था। लड़कों का पास प्रतिशत 93.16 फीसदी और लड़कियों का 94.08 फीसदी रहा था। राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में शामिल हुए कुल 1071460 विद्यार्थियों में से 546370 विद्यार्थी फर्स्ट डिविजन में पास हुए, जबकि 376774 छात्र सेकेंड डिविजन से और 79519 विद्यार्थी थर्ड डिविजन से पास हुए थे।

10वीं रिजल्ट के बाद ऑरिजनल मार्कशीट कहां से मिलेगी

राजस्थान बोर्ड के छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से आरबीएसई कक्षा 10वीं की ऑरिजनल मार्कशीट एकत्र करनी होगी। इन मार्कशीट का उपयोग उन्हें आगे करना होगा। रिजल्ट के दिन स्टूडेंट्स सिर्फ प्रोविजनल मार्कशीट ही डाउनलोड कर सकेंगे।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के मार्कशीट में लिखी होंगी ये डिटेल्स-

उम्मीदवार का नाम

रोल नंबर

माता पिता का नाम

स्कूल का नाम

विषय

विषयवार अंक

कुल अंक

प्राप्त अंक

ओवरऑल ग्रेड

12वीं का रिजल्ट इसी माह

बोर्ड प्रशासन का प्रयास है कि 12वीं आट्‌र्स, साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट भी मार्च में ही जारी कर दिया जाए। बोर्ड ने इसके लिए भी तैयारी शुरू कर दी है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।