RBSE 10th Result 2025 rajeduboard.rajasthan.gov.in , rajresults.nic.in : आरबीएसई राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का परिणाम एक दो दिन में जारी हो सकता है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार नतीजे इसी वीक में आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर घोषित होने वाले हैं। बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड 10वीं में 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को नतीजों का इंतजार है। आपको बता दें कि बोर्ड ने आज परीक्षा समिति की बैठक बुलाई है। इसमें ही तय होगा कि किस दिन परीक्षा परिणाम घोषित किया जाना है। आरबीएसई वेबसाइट्स के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-result पर भी 10वीं का रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक स्टूडेंट्स की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। बोर्ड को अंक भी प्राप्त हो गए हैं।
RBSE 10th Result 2025 : नतीजे जारी होने पर यहां चेक कर सकेंगे
26 May 2025, 05:14:31 PM IST
RBSE 10th result 2025 live: आरबीएसई 12वीं क्लास में बोर्ड के अधिकारियों ने टॉपर्स का नाम और पास प्रतिशत बताया
RBSE 10th result 2025 live: RBSE राज्यवार मेरिट जिला सूची जारी करेगा, इसके अलावा जिस स्टूडेंट्स के सबसे अधिक अंक होंगे उसका नाम भी बताएगा। परिणाम सार्वजनिक होने के बाद छात्र और स्कूल आधिकारिक RBSE पोर्टल से इसे चेक कर सकेंगे?
26 May 2025, 05:04:10 PM IST
RBSE 10th result 2025 live: आरबीएसई 10वीं का परिणाम घोषित होने के बाद रिचेकिंग की विंडो खुलेगी
RBSE 10th result 2025 live: अपने अंकों से असंतुष्ट छात्रों के लिए, RBSE परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद रिचेकिंग की विंडो खुलेगी। अगर आप अपने नंबर से संतुष्ट नहीं है तो आप प्रति विषय ₹300 के शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन जमा करके रिचेकिंग और रिवैल्यूशन का लाभ ले सकते हैं।
26 May 2025, 04:46:03 PM IST
RBSE 10th result 2025 live: आरबीएसई 10वीं का परिणाम चेक करने के लिए रोल नंबर भूल जाएं तो क्या करें
RBSE 10th result 2025 live: आरबीएसई 10वीं का परिणाम चेक करने के लिए अगर आप अपना रोल नंबर भूल जाते हैं, तो आप इसके लिए स्कूल से संपर्क कर सकते हैं। एडमिट कार्ड की डिजिटल कॉपी का हवाला देकर आप अपना रोल नंबर ले सकते है। यह नंबर ऑनलाइन परिणाम देखने के लिए महत्वपूर्ण है।
26 May 2025, 04:30:34 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द
RBSE 10th Result 2025 Live : आरबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द ही आने वाला है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा छात्र अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करते समय अपना रोल नंबर डालना होगा।
26 May 2025, 02:33:28 PM IST
RBSE 10th result 2025 live: आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित
RBSE 10th result 2025 live: आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है, अब स्टूडेंट्स को 10वीं के नतीजों का इंतजार है।
26 May 2025, 02:22:33 PM IST
RBSE 10th result 2025 live: आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 प्रेस कांफ्रेंस में आयोजित किए जाएंगे।
RBSE 10th result 2025 live: आरबीएसई 10वीं रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। इसमें बोर्ड अधिकारी और शित्रा मंत्री शामिल होंगे।
26 May 2025, 01:35:08 PM IST
RBSE 10th result 2025 live: आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2024 की पास पर्टेंज
RBSE 10th result 2025 live: आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2024 की पास पर्टेंज
कुल पास प्रतिशत: 93.03%
लड़कों का पास प्रतिशत: 92.64%
लड़कियों का पास प्रतिशत: 93.46%
26 May 2025, 01:24:53 PM IST
RBSE 10th result 2025 live: आरबीएसई 10वीं रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट
RBSE 10th result 2025 live: आरबीएसई 10वीं रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं, यहां आसानी से आप नतीजे देख सकेंगे।
26 May 2025, 11:32:55 AM IST
RBSE 10th result 2025 live: आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट पिछले साल कब आया था?
RBSE 10th result 2025 live: आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट पिछले साल 29 मईको आया था, लेकिन इस साल कहा जा रहा है कि नतीजे जल्द जारी किएजा सकते हैं।
26 May 2025, 11:32:01 AM IST
RBSE 10th result 2025 live: आरबीएसई 10वीं में पिछले साल भी थे 10 लाख स्टूडेंट्स
RBSE 10th Result 2025 Live: पिछले साल आरबीएसई 10वीं परीक्षा के लिए कुल 1060751 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1039895 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। इस साल भी 10 लाख के करीब स्टूडेंट्स का रिजल्ट आने वाला है।
26 May 2025, 10:54:36 AM IST
RBSE 10th result 2025 live: आरबीएसई रिजल्ट पर क्या है लेटेस्ट अपडेट
RBSE 10th result 2025 live: आरबीएसई रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट यह है कि राजस्थान बोर्ड 10वीं क्लास के नतीजे एक दो दिन में जारी हो सकते हैं। बोर्ड जल्द ही नतीजों को लेकर घोषणा कर सकता है।
लेटेस्ट
एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर,
Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।