RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कर सकेंगे चेक
RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान बोर्ड के ये परिणाम मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं।

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड प्रशासन कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों को अंतिम रूप देने की तैयारियों में जुट गया है। बोर्ड की ओर से आंसर कॉपी का मूल्यांकन कार्य बहुत तेजी से चल रहा है, ताकि समय पर राजस्थान बोर्ड रिजल्ट घोषित किए जा सकें। ताजा जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड रिजल्ट मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं।
मूल्यांकन कार्य जारी, जल्द आएगा रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 10वीं और 12वीं, दोनों ही कक्षाओं की कॉपियों की जांच का काम तेजी से किया जा रहा है। बोर्ड का मुख्य उद्देश्य यह है कि मार्च के आखिरी हफ्ते तक परिणाम घोषित कर दिए जाएं। समय पर रिजल्ट जारी होने से विशेषकर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि उन्हें आगे उच्च शिक्षण संस्थानों और कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया में शामिल होना है।
9 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दी है परीक्षा
इस वर्ष राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू हुई थीं। इस परीक्षा में राज्य भर से 9 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षाओं का समापन 11 मार्च को हुआ। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, साइंस स्ट्रीम की परीक्षाएं 4 मार्च को ही पूरी हो गई थीं, जबकि आर्ट्स वर्ग की परीक्षाएं सबसे अंत तक चलीं। अब जबकि परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं, छात्रों की नजरें केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हैं।
इस बार बदली हुई रणनीति
दिलचस्प बात यह है कि पिछले वर्ष यानी 2025 में बोर्ड ने 22 मई को 12वीं के साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ घोषित किए थे। लेकिन इस बार बोर्ड की रणनीति थोड़ी बदली हुई नजर आ रही है। बोर्ड इस वर्ष पहले 10वीं का रिजल्ट जारी करने की योजना बना रहा है। संभावना जताई जा रही है कि 10वीं के नतीजों के तुरंत बाद 12वीं के तीनों स्ट्रीम (साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स) का रिजल्ट भी एक साथ जारी किया जा सकता है।
राजस्थान बोर्ड की ओर से जल्द ही छात्रों की रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। बोर्ड की ओर से अबी तक रिजल्ट तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। छात्रों को बता दें कि आप अपना राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 आसानी से लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे। आसानी से अपना रिजल्ट पाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
छात्रों के लिए जरूरी निर्देश
जैसे ही बोर्ड द्वारा रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा की जाएगी, छात्र अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और सुरक्षा कोड की आवश्यकता होगी। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी भ्रामक जानकारी से बचें और केवल आधिकारिक घोषणा पर ही भरोसा करें। मार्च के अंतिम सप्ताह में परिणाम आने की संभावना ने परीक्षार्थियों के बीच उत्साह और धड़कनें दोनों बढ़ा दी हैं।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


