RBSE 10th 12th Result : रिजल्ट डेट पर आया राजस्थान बोर्ड का बयान, कब आएगा 10वीं 12वीं परिणाम
RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2025 : राजस्थान बोर्ड सचिव कैलाश चंद शर्मा ने बताया है कि एक सप्ताह में 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2025 , rajeduboard.rajasthan.gov.in , rajresults.nic.in 2025 : राजस्थान बोर्ड सचिव कैलाश चंद शर्मा ने बताया है कि एक सप्ताह में 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड सचिव ने बताया कि 12वीं की कॉपी जांच का काम पूरा हो चुका है। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर चेक किया जा सकेगा। आप लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर राजस्थान बोर्ड के नतीजे चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको यहां रजिस्ट्रेशन करना होगा। बोर्ड पहले ही साफ कर चुका है कि 12वीं साइंस, आट्र्स और कॉमर्स के परिणाम एक साथ आएंगे। बोर्ड प्रशासन पहले 12वीं साइंस, आट्र्स व कॉमर्स के रिजल्ट घोषित करेगा। इसके बाद 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 25 से 28 मई के बीच जारी किए जाने के पूरे आसार हैं। शिक्षामंत्री की मंजूरी के बाद जल्द डेट निर्धारित कर दी जाएगी। वहीं 10वीं का रिजल्ट 30 मई तक घोषित कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि इस बार राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट में देरी हो रही है। बोर्ड ने पिछले साल 20 मई को परिणाम जारी किया था, लेकिन इस बार इसमें करीब हफ्ते दस दिन की देरी हो रही है। इस साल 10वीं और 12वीं में 1998509 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 10वीं में 109685, वहीं 12वीं की परीक्षा 891190 विद्यार्थियों ने दी। प्रवेशिका में 7324 और वरिष्ठ उपाध्याय में 3910 विद्यार्थी शामिल हुए।
पिछले साल आरबीएसई 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 96.88 फीसदी, राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट 97.73 फीसदी और कॉमर्स का रिजल्ट 98.95 फीसदी रहा था। वहीं राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय में 94 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
पिछले साल (2024) आरबीएसई 10वीं परीक्षा में कुल 93.03 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 29 मई को आया था। वहीं राजस्थान बोर्ड 12वीं परिणाम 20 मई को आया था। इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए 1096085 विद्यार्थी और 12वीं परीक्षा के लिए 891190 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल और 10वीं की 4 अप्रैल को खत्म हुई थी।
आरबीएसई 10वीं 12वीं पासिंग मार्क्स
राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं। एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 1 या 2 विषयों में 33 से कम अंक आने पर स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
RBSE 10th 12th result 2025 : राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे चेक करें
स्टेप्स 1: आधिकारिक RBSE परिणाम वेबसाइट पर जाएं: rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in
स्टेप्स 2: RBSE 10वीं परिणाम 2025 या RBSE 12वीं परिणाम 2025 के लिंक पर क्लिक करें
स्टेप्स 3: अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
स्टेप्स 4: ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें
स्टेप्स 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
स्टेप्स 6: प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


