
RBSE 10th 12th Time Table 2026 : डाउनलोड राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं डेटशीट, देखें टाइम टेबल
RBSE 10th 12th Datesheet 2026 Download pdf: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं की परीक्षा 12 से 28 फरवरी 2026 तक और 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक होगी।
RBSE 10th 12th Datesheet 2026 Download pdf: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं की परीक्षा 12 से 28 फरवरी 2026 तक और 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक होगी। आरबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा के दौरान करीब 6 दिन की छुट्टी रहेगी, जिनमें चार रविवार और दो छुट्टी होली और धुलंडी की होगी। एग्जाम पेपर पुलिस थानों और चौकियों में रखे जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा में 19.86 लाख स्टूडेंट्स बैठेंगे। 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं का टाइम टेबल 2026 ( RBSE 10th Time Table 2026 )
दिनांक विषय
12 फरवरी 2026 अंग्रेजी (अनिवार्य)
14 फरवरी 2026 व्यावसायिक विषय (Vocational Subjects)
17 फरवरी 2026 सामाजिक विज्ञान
19 फरवरी 2026 हिंदी (अनिवार्य)
21 फरवरी 2026 विज्ञान
24 फरवरी 2026 गणित
26 फरवरी 2026 संस्कृत (प्रथम प्रश्न पत्र)
27 फरवरी 2026 तृतीय भाषा (उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी आदि)
28 फरवरी 2026 संस्कृत (द्वितीय प्रश्न पत्र)
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं का टाइम टेबल 2026 ( RBSE 12th Time Table 2026 )
12 फरवरी: मनोविज्ञान
13 फरवरी: अंग्रेजी (अनिवार्य)
16 फरवरी: भौतिक विज्ञान (Physics), भूगोल (Geography), लेखाशास्त्र
17 फरवरी - कंप्यूटर साइंस, इंफोर्मेटिक प्रैक्टिस
18 फरवरी - संस्कृत साहित्य
19 फरवरी - पर्यावरण विज्ञान
20 फरवरी: हिंदी (अनिवार्य)
21 फरवरी - दर्शन शास्त्र, सामान्य विज्ञान
सोमवार 23 फरवरी 2026- राजनीति विज्ञान (11) / भूविज्ञान (43) / कृषि विज्ञान (84)
मंगलवार 24 फरवरी 2026 - चित्रकला (17)
25 फरवरी: गणित
26 फरवरी 2026- अंग्रेजी साहित्य (20) / टंकण लिपि (हिन्दी) (34)
(टंकण लिपि का प्रश्न पत्र प्रातः 09.00 बजे प्रारंभ किया जायेगा)
27 फरवरी 2026- ऋग्वेद (44) / यजुर्वेद (45) / कृष्ण यजुर्वेद (46) / सामवेद (47) / अथर्ववेद (48) / न्याय दर्शन (49) / वेदान्त दर्शन (50) / मीमांसा दर्शन (51) / जैन दर्शन (52) / निम्बार्क दर्शन (53) / वल्लभ दर्शन (54) / सामान्य दर्शन (55) / रामानन्द दर्शन (57) / व्याकरण शास्त्र (86) / इतिहास (87) / पुराणेतिहास (88) / धर्मशास्त्र (89) /
ज्योतिष शास्त्र (90) / सामुदायिक शास्त्र (91) / वास्तुविज्ञान (92) / पारिभाषिक शास्त्र (93)
28 फरवरी 2026- अर्थशास्त्र (10) / शॉर्टहैण्ड-हिन्दी (32) / शॉर्टहैण्ड अंग्रेज़ी (33) /
कृषि जीव विज्ञान (39) / जीव विज्ञान (42)
04 मार्च 2026-इतिहास (13) / व्यवसाय अध्ययन (31) / कृषि रसायन विज्ञान (38) / रसायन विज्ञान (41)
05 मार्च 2026- कंठसंगीत (16) / नृत्य कक्ष (59) / वाद्य संगीत
(वायलिन-63), (पखावज-64), (सितार-65), (सरोज-66), (वायलिन-67),
(दिलरुबा-68), (बांसुरी-69), (गिटार-70)
06 मार्च 2026- ऑटोमोबाइल (101) / सौन्दर्य एवं स्वास्थ्य (102) / स्वास्थ्य देखभाल (103) /
सूचना प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएँ (IT & ITeS) (104) /
फ्रूट एवं वेजिटेबल प्रोसेसिंग (105) / टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटैलिटी ट्रैवल एण्ड टूरिज्म (106) /
अपैरल मेड-अप्स एण्ड होम फर्निशिंग (108) / इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्डवेयर (इलेक्ट्रिक एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स) (109) / पावर (इलेक्ट्रिक ऊर्जा) (110) / प्लम्बर (111) / टेलीकॉम (112) /
बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एण्ड इन्श्योरेंस (113) / कंस्ट्रक्शन (114) / रिटेलिंग (115)
07 मार्च 2026- समाजशास्त्र (29)
09 मार्च 2026- गृह विज्ञान (18)
10 मार्च 2026- हिन्दी साहित्य (21) / उर्दू साहित्य (22) / सिन्धी साहित्य (23) /
गुजराती साहित्य (24) / पंजाबी साहित्य (25) / राजस्थानी साहित्य (26) /
फारसी (27) / संस्कृत भाषा (28) / टंकण लिपि (अंग्रेज़ी) (35)
(टंकण लिपि का प्रश्न पत्र प्रातः 09.00 बजे प्रारंभ किया जायेगा)
11 मार्च 2026- शारीरिक शिक्षा (60)
महत्वपूर्ण परीक्षा दिशा-निर्देश (Guidelines)
परीक्षा के दौरान छात्रों को निम्नलिखित नियमों का पालन करना अनिवार्य है:
रिपोर्टिंग समय: परीक्षा 8:30 AM पर शुरू होती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे कम से कम 30 मिनट पहले (सुबह 8:00 बजे तक) केंद्र पर पहुंच जाएं।
अनिवार्य दस्तावेज: परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। इनके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
प्रतिबंधित वस्तुएं: परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, डिजिटल डायरी या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सख्त मना है।
लेखन निर्देश: उत्तर पुस्तिका के अंतिम पृष्ठ पर "समाप्त" (Finished) लिखना अनिवार्य है और शेष खाली पन्नों को एक तिरछी रेखा से काट देना चाहिए।
दिव्यांग छात्रों के लिए: विशेष आवश्यकता वाले छात्रों को परीक्षा पूरी करने के लिए एक अतिरिक्त घंटा दिया जाएगा।
उत्तर पुस्तिका: छात्र अपना रोल नंबर (नामांक) केवल निर्धारित स्थान पर ही लिखें; अन्यत्र कहीं भी लिखना वर्जित है।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




