RBI में यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती, 6 जुलाई आवेदन की आखिरी तारीख; 1.5 लाख रुपये महीना स्टाइपेंड
RBI में चयनित यंग प्रोफेशनल्स को 1.5 लाख रुपये प्रति माह का निश्चित स्टाइपेंड दिया जाएगा। नियुक्ति फुल-टाइम कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट 3 साल के लिए रहेगा, जिसे उम्मीदवार के प्रदर्शन और दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कल यानी 6 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, क्वांटम टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट फाइनेंस, डेटा एनालिटिक्स और इकोनॉमिक रिसर्च जैसे क्षेत्रों में पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। चलिए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए क्या योग्यताएँ चाहिए।
वेतन और कार्यकाल
RBI में चयनित यंग प्रोफेशनल्स को 1.5 लाख रुपये प्रति माह का निश्चित स्टाइपेंड दिया जाएगा। नियुक्ति फुल-टाइम कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट 3 साल के लिए रहेगा, जिसे उम्मीदवार के प्रदर्शन और दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, कुल कार्यकाल 5 साल से अधिक नहीं होगा। RBI ने यह भी साफ किया है कि यंग प्रोफेशनल्स को बैंक का स्थायी कर्मचारी नहीं माना जाएगा। इसलिए उन्हें नियमित कर्मचारियों की तरह अतिरिक्त भत्ते और अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग डिग्री, प्रोफेशनल योग्यता या रिसर्च अनुभव रखने वाले उम्मीदवार अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती
आरबीआई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कई पद भरे जाएंगे। ये पद हैं-
1. पॉलिसी एनालिटिक्स
2. जलवायु परिवर्तन जोखिम और सतत वित्त (Climate Change Risk & Sustainable Finance)
3. क्रेडिट रिस्क एनालिटिक्स एवं रेगुलेटरी पॉलिसी
4. पेमेंट इकोसिस्टम
5. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय भुगतान प्रणालियों में नीति एवं अनुसंधान
6. पॉलिसी एवं रिसर्च
7. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
8. कांटम टेक्नोलॉजी
9. डेटा एनालिसिस
10. फाइनेंशियल मार्केट्स
11. डेटा एनालिटिक्स एवं पॉलिसी रिसर्च
चयनित सभी उम्मीदवारों की नियुक्ति मुंबई में की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म की स्कैन कॉपी और जरूरी दस्तावेजों को ईमेल के जरिए yphrmdco@rbi.org.in पर भेजना होगा। आवेदन के साथ कुछ डॉक्यूमेंट्स भी भेजने होंगे।
- बायोडाटा (CV)
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र और योग्यता संबंधी दस्तावेज
- रुचि विवरण (Statement of Interest)
- शैक्षणिक या नीतिगत लेखन का नमूना
- किसी पेशेवर रेफरी (Professional Referee) का सिफारिश या संदर्भ पत्र
यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन भेजना होगा।
चयन प्रक्रिया
प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग
दस्तावेजों का सत्यापन
पर्सनल इंटरव्यू
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर केवल ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा।
योग्यता
- आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
- 6 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से अधिक और 30 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 है।
- चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग मुंबई में की जाएगी।
- सफल अभ्यर्थियों की जॉइनिंग अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच होगी।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


