Hindi Newsकरियर न्यूज़RBI Vacancy last date : RBI Office Attendant recruitment vacancies table changed 10th pass eligible
RBI Vacancy : ऑफिस अटेंडेंट वैकेंसी कहीं बढ़ीं, कहीं घटीं, 10वीं पास योग्य, ग्रेजुएट अपात्र, कल लास्ट डेट

RBI Vacancy : ऑफिस अटेंडेंट वैकेंसी कहीं बढ़ीं, कहीं घटीं, 10वीं पास योग्य, ग्रेजुएट अपात्र, कल लास्ट डेट

संक्षेप:

RBI Office Attendant Recruitment 2026: आरबीआई की ओर से ऑफिस अटेंडेंट के 572 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की कल 4 फरवरी 2026 लास्ट डेट है।  भोपाल कार्यालय की वैकेंसी 4 से बढ़ाकर 16 कर दी गई है। वहीं लखनऊ कानपुर कार्यालय की वैकेंसी 125 से घटाकर 113 कर दी गई है।

Feb 03, 2026 11:13 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

RBI Office Attendant Recruitment 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से ऑफिस अटेंडेंट के 572 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की कल 4 फरवरी 2026 लास्ट डेट है। जिन इच्छुक 10वीं पास युवाओं ने इसके लिए आवेदन नहीं किया है, वे फौरन एप्लाई करें। opportunities.rbi.org.in पर जाकर इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। फीस का भुगतान भी 4 फरवरी तक करना होगा। परीक्षा 28 फरवरी से 1 मार्च के बीच प्रस्तावित है। मूल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद दो रीजन कार्यालयों की वैकेंसी में बदलाव किया गया है। भोपाल कार्यालय की वैकेंसी 4 से बढ़ाकर 16 कर दी गई है। वहीं लखनऊ कानपुर कार्यालय की वैकेंसी 125 से घटाकर 113 कर दी गई है। ये नियुक्तियां लखनऊ, कानपुर, नई दिल्ली, पटना समेत 15 शहरों में की जाएंगी। योग्य अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

देखें वैकेंसी डिटेल्स

बेंगलुरु – 16 पद

भोपाल – 16 पद ( पहले 4 पद थे)

भुवनेश्वर – 36 पद

चंडीगढ़ – 2 पद

चेन्नई – 9 पद

गुवाहाटी – 52 पद

हैदराबाद – 36 पद

जयपुर – 42 पद

कानपुर एवं लखनऊ – 113 पद ( पहले 125 पद थे)

कोलकाता – 90 पद

मुंबई – 33 पद

नई दिल्ली – 61 पद

पटना – 37 पद

ये भी पढ़ें:रेलवे में ग्रुप डी के 21997 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू, 10 बड़ी बातें

योग्यता

- 10वीं पास

- 1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार अंडरग्रेजुएट हो।

- ध्यान रहे इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट या उससे अधिक योग्यता रखने वाले युवा आवेदन नहीं कर सकते।

वेतनमान - चुने गए उम्मीदवारों को ₹24250 – 840 (4) – 27610 – 980 (3) – 30550 – 1200 (3) – 34150 -1620 (2) - 37390 – 1990

(4) - 45350 – 2700(2) - 50750 – 2800 (1) – 53550 के स्केल में ₹24,250/- प्रति माह का शुरुआती मूल वेतन मिलेगा और समय-समय पर लागू होने वाले अन्य भत्ते भी मिलेंगे। वर्तमान में, ऑफिस अटेंडेंट के लिए शुरुआती मासिक सकल वेतन (HRA के बिना) लगभग ₹46,029/- प्रति माह होगा। अगर वे बैंक के आवास में नहीं रह रहे हैं, तो उन्हें वेतन का 15% हाउस रेंट अलाउंस (HRA) अतिरिक्त रूप से दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:ग्रामीण डाक सेवकों के 28000 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू, 10वीं पास करें आवेदन

आयु सीमा

●न्यूनतम 18 और अधिकतम 25 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2026 से की जाएगी। यानी,

●उम्मीदवार का जन्म 02 जनवरी 2001 से पहले और 01 जनवरी 2008 के बाद न हो। (दोनों तिथियां शामिल)

●अधिकतम आयु में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

ऑनलाइन लिखित परीक्षा व रीजनल लेंग्वेज टेस्ट । रीजनिंग, जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस, न्यूमेरिकल एबिलिटी चारों सेक्शन से 30-30 अंक के 30-30 प्रश्न आएंगे। यानी 120 अंक के 120 प्रश्न आएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी। कुल 90 मिनट की परीक्षा होगी। ऑनलाइन टेस्ट में पास होने वालों को रीजनल लेंग्वेज टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:डेट हटाई, इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के आवेदन आज से मुश्किल

आवेदन प्रक्रिया

●भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट (https://rbi.org.in/) पर जाएं। होमपेज पर Opportunities@RBI पर क्लिक करें। अगले पेज पर Current Vacancies पर क्लिक करें।

●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इसमें से Recruitment for the Post of Office Attendant in Reserve Bank of India - Panel Year 2025' पर क्लिक करें। अगले पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ पर क्लिक करें।

●नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ खुल जाएगी। इसे पढ़ लें और योग्यता की जांच कर लें।

●पिछले पेज पर आएं और ‘Online Application Form’ लिंक पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आवेदन शुल्क

●450 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 50 रुपये देय है।

●शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिये करना होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।