Hindi Newsकरियर न्यूज़rbi office attendant bharti 2025 572 post 10th pass online apply last date 4 february 2026
RBI में 572 ऑफिस अटेंडेंट की भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

RBI में 572 ऑफिस अटेंडेंट की भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

संक्षेप:

भारतीय रिज़र्व बैंक ने 10वीं पास युवाओं के लिए ऑफिस अटेंडेंट के 572 पदों पर भर्ती निकाली है, आवेदन की आख़िरी तारीख 4 फरवरी 2026 है।

Jan 18, 2026 06:34 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने वर्ष 2025 के लिए ऑफिस अटेंडेंट पदों पर बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के तहत देशभर के अलग-अलग कार्यालयों में कुल 572 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो केवल 10वीं पास हैं और अभी स्नातक नहीं बने हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक उम्मीदवार 4 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को आरबीआई के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में तैनाती दी जाएगी। शुरुआती मूल वेतन 24,250 रुपये प्रति माह होगा, जो समय के साथ बढ़कर 53,550 रुपये तक पहुंच सकता है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, परिवहन भत्ता और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। वर्तमान में कुल मासिक वेतन लगभग 46,000 रुपये तक बताया गया है।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का संबंधित राज्य या केंद्रशासित प्रदेश से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सबसे अहम शर्त यह है कि उम्मीदवार 1 जनवरी 2026 तक स्नातक नहीं होना चाहिए । जो अभ्यर्थी ग्रेजुएट या उससे अधिक योग्य हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए कम से कम 15 वर्ष की रक्षा सेवा की शर्त रखी गई है।

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी, जिसमें अनुसूचित जाति व जनजाति को 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 से 15 वर्ष तक की छूट शामिल है।

पदों का विवरण

अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, पटना, जयपुर, लखनऊ, बेंगलुरु समेत कुल 14 कार्यालयों में पद भरे जाएंगे। इनमें सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए अलग-अलग आरक्षण निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा होगी, जिसमें तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान, गणितीय क्षमता और सामान्य अंग्रेजी से कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी और गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की कटौती होगी। दूसरे चरण में स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा होगी, जो केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, जनजाति, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए शुल्क केवल 50 रुपये रखा गया है।

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवारों को आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025” लिंक के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ का अंगूठा निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करनी होगी। एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 15 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 4 फरवरी 2026
  • संभावित परीक्षा तिथि: 28 फरवरी और 1 मार्च 2026

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।