RBI Assistant Admit Card 2026: आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 rbi.org.in पर आउट, जानें एग्जाम पैटर्न

Apr 02, 2026 07:52 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

RBI Assistant Prelims Admit Card 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट पदों के लिए होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर rbi.org.in पर जारी कर दिए हैं।

RBI Assistant Admit Card 2026: आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 rbi.org.in पर आउट, जानें एग्जाम पैटर्न

RBI Assistant Prelims Admit Card 2026 Download: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट पदों के लिए होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आरबीआई असिस्टेंट की यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिस्पर्धी बैंकिंग परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसमें चयन के लिए उम्मीदवार की स्पीड और सटीकता का कड़ा परीक्षण होता है।

परीक्षा की तारीख और महत्वपूर्ण शेड्यूल

रिजर्व बैंक द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, असिस्टेंट पदों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 11 और 13 अप्रैल 2026 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड में आपकी परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र के पते की जानकारीदिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

RBI Assistant Prelims Admit Card 2026 Direct Link

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

  1. सबसे पहले भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।

2. होमपेज के नीचे दिए गए 'opportunities.rbi.org.in' सेक्शन पर क्लिक करें।

3. अब 'Current Vacancies' के अंतर्गत 'Call Letters' के लिंक को चुनें।

4. यहां 'Admission Letters for Preliminary Examination - Assistant 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

5. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration No) और पासवर्ड या जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।

6. कैप्चा कोड भरकर 'Login' करें और अपना एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देखें।

7. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट

परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए केवल एडमिट कार्ड काफी नहीं है। उम्मीदवारों को अपने साथ ये चीजें ले जाना अनिवार्य है:

एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी: जिस पर आपकी नई फोटो चिपकी हो।

ओरजनल फोटो आईडी कार्ड: जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस।

पासपोर्ट साइज फोटो: एडमिट कार्ड पर चिपकाई गई फोटो जैसी ही एक अतिरिक्त फोटो अपने साथ रखें।

परीक्षा का पैटर्न और तैयारी के टिप्स

RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 100 अंकों की होती है, जिसे हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलता है। इसमें तीन सेक्शन होते हैं:

अंग्रेजी भाषा: 30 प्रश्न

संख्यात्मक अभियोग्यता (Maths): 35 प्रश्न

रीजनिंग: 35 प्रश्न

इस परीक्षा का कट-ऑफ काफी ऊपर जाता है, इसलिए छात्रों को मॉक टेस्ट के जरिए टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है, इसलिए केवल उन्हीं सवालों को हल करें जिनके बारे में आप पूरी तरह आश्वस्त हों।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।