Hindi Newsकरियर न्यूज़Rajju Bhaiya University PhD Results Out: 276 Qualified, JRF Candidates Dominate; Secure 60% of Total Seats
PhD Admission 2026: रज्जू भैया यूनिवर्सिटी पीएचडी परिणाम, 60% सीटों पर JRF का कब्जा; 84 सीटें रह गईं खाली

PhD Admission 2026: रज्जू भैया यूनिवर्सिटी पीएचडी परिणाम, 60% सीटों पर JRF का कब्जा; 84 सीटें रह गईं खाली

संक्षेप:

PhD Admission 2026: प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के नतीजों में इस वर्ष जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) धारकों का दबदबा देखने को मिला।

Jan 12, 2026 06:11 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता
share Share
Follow Us on

PhD Admission 2026: प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के नतीजों में इस वर्ष जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) धारकों का दबदबा देखने को मिला। कुल 360 स्वीकृत सीटों में से करीब 60 फीसदी पर जेआरएफ अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार 24 विषयों के सापेक्ष कुल 276 अभ्यर्थी प्रवेश के लिए सफल घोषित किए गए हैं, जबकि 84 सीटें रिक्त हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम तीन श्रेणियों में घोषित किए जाते हैं। पहली श्रेणी में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और सहायक प्रोफेसर दोनों के लिए पात्र अभ्यर्थी आते हैं। दूसरी श्रेणी में केवल सहायक प्रोफेसर के लिए योग्य उम्मीदवार शामिल होते हैं। तीसरी श्रेणी में पीएचडी प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थियों को स्थान मिलता है। इस बार पहली श्रेणी से नेट पास 60 फीसदी विद्यार्थी पीएचडी के लिए चयनित हुए हैं। वहीं, सीटें रिक्त रहना विश्वविद्यालय के लिए चिंता का विषय भी है।

रिक्त सीटों पर कुलपति की चिंता और योजना

सफलता के बीच 84 सीटों का रिक्त रहना विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इन रिक्त सीटों में सबसे बड़ी संख्या विज्ञान संकाय और कृषि विषयों की है। योग्य उम्मीदवारों की कमी या तकनीकी कारणों से ये सीटें इस सत्र में नहीं भरी जा सकीं।

अगले सत्र के लिए अच्छी खबर

कुलपति ने स्पष्ट किया है कि इन 84 रिक्त सीटों को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि इन सभी सीटों को अगले शैक्षणिक सत्र के पीएचडी नोटिस में जोड़ दिया जाएगा। इससे आने वाले साल में रिसर्च की इच्छा रखने वाले अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को अवसर मिल सकेगा।

विश्वविद्यालय अब इन रिक्तियों को भरने के लिए अपनी प्रवेश रणनीति और प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की योजना बना रहा है, विशेषकर विज्ञान और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

दिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।