
Rajasthan Vahan Chalak Admit Card 2025: 19 नवंबर को आएगा एडमिट कार्ड, कब होगी परीक्षा
Rajasthan Vahan Chalak Admit Card 2025 : राजस्थान वाहन चालक भर्ती का एडमिट कार्ड 19 नवंबर 2025 को जारी होगा। परीक्षा 23 नवंबर को तय है। एग्जाम सिटी, समय और डाउनलोड प्रक्रिया यहां पढ़ें।
Rajasthan Vahan Chalak Admit Card 2025 : राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। वाहन चालक भर्ती परीक्षा की तारीख तय हो चुकी है और अब एडमिट कार्ड जारी होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस बार परीक्षा को लेकर तैयारियां पहले से कहीं ज्यादा सख्त हैं और बोर्ड ने साफ कर दिया है कि उम्मीदवारों को समय से पहले अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लेना चाहिए, ताकि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर होने वाली भीड़ से बचा जा सके।
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पुष्टि की है कि राजस्थान वाहन चालक भर्ती परीक्षा 23 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूरी तरह ऑफ़लाइन मोड में होगी और परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे का समय मिलेगा। इस भर्ती में कुल 2756 पदों पर चयन किया जाना है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से 28 मार्च 2025 तक चली थी।
Rajasthan Vahan Chalak Admit Card 2025 : कब से जारी होगा एडमिट कार्ड?
बोर्ड ने आधिकारिक सूचना में बताया है कि एडमिट कार्ड 19 नवंबर 2025 से उपलब्ध होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से अपना प्रवेश पत्र साथ लाना होगा। एडमिट कार्ड ना होने पर किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दो आधिकारिक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए गए हैं
1. rssb.rajasthan.gov.in (राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड)
2. राजस्थान शिक्षा संकल्प ब्लॉक का एडमिट कार्ड सेक्शन
इन पोर्टलों पर लॉगिन करते ही उम्मीदवार अपनी एग्ज़ाम सिटी, परीक्षा केंद्र का पता, रोल नंबर और परीक्षात्मक निर्देश देख सकेंगे। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि उम्मीदवार परीक्षा केंद्र में समय से पहले पहुंचें और वैध फोटो आईडी कार्ड साथ रखें, ताकि सत्यापन प्रक्रिया में कोई समस्या ना आए।
Rajasthan Vahan Chalak Admit Card 2025 : ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
परीक्षा की तारीख के साथ ही उम्मीदवारों का ध्यान अब एडमिट कार्ड पर है। जैसे ही 19 नवंबर को प्रवेश पत्र लिंक एक्टिव होगा, अभ्यर्थी अपने क्रेडेंशियल्स जैसे SSO ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड दालकर सीधे डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान शिक्षा संकल्प ब्लॉक पर उपलब्ध “Driver 2025 Admit Card Download” लिंक को सबसे तेज़ और आसान तरीका माना जा रहा है। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक इस बार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। डिजिटल वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक उपस्थिति जैसी प्रक्रियाएं भी लागू की जाएंगी, ताकि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न हो सके।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही उस पर दर्ज सभी जानकारी, नाम, फोटो, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र और समय ठीक से चेक कर लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत बोर्ड से संपर्क करना जरूरी है, क्योंकि परीक्षा के दिन सुधार संभव नहीं होगा।





