Rajasthan SET 2026: राजस्थान एसईटी का एडमिट कार्ड जारी, इन तरीकों से करें डाउनलोड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राजस्थान एसईटी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल और एसएसओ आईडी पर जाकर अपने एडमिट कार्ड जाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan State Eligibility Test SET 2026 Admit Card out download link and steps
राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 के आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, राजस्थान एसईटी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल और एसएसओ आईडी पर जाकर अपने एडमिट कार्ड जाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले राजस्थान एसईटी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 31 जुलाई को बढ़ाकर 10 अगस्त कर दिया गया था। बता दें कि इसके लिए परीक्षा का ओयजन 13 सितंबर को किया जाएगा।

ऑफिशियल वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें राजस्थान एसईटी का एडमिट कार्ड

- उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।

- इसके बाद होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

- अब अगले पेज पर एडमिट कार्ड के सामने लिंक पर क्लिक करें।

- यहां एग्जाम टाइप में Pre सेलेक्ट करें।

- फिर इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कैप्चा दर्ज करें।

- अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा एडमिट कार्ड को SSO ID के माध्यम से भी डाउनलोड किया जा सकता है-

इसके लिए सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाएं।

यहां रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करें।

इसके बाद गेट एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करें।

लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

इसके बाद SET-2026 Recruitment सेलेक्ट करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

क्या है राजस्थान सेट (SET) परीक्षा?

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) का आयोजन राज्य के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की पात्रता हासिल करने के लिए किया जाता है। जो अभ्यर्थी यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाते हैं, उनके लिए राज्य स्तर पर यह परीक्षा पास करके कॉलेज लेक्चरर बनने का बेहतरीन अवसर होता है।

एग्जाम पैटर्न

राजस्थान सेट में दो पेपर होंगे। दोनों में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे। दोनों पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। पहला पेपर 100 नंबरों का होगा जिसमें 50 प्रश्न टीचिंग रिसर्च एप्टीट्यूट के आएंगे। यह एक घंटे का होगा। दूसरे पेपर में 200 नंबर के 100 प्रश्न होंगे। ये प्रश्न स्टूडेंट के विषय से जुड़े होंगे। यह दो घंटे का होगा। दोनों पेपरों के लिए कुल तीन घंटे मिलेंगे।

मार्किंग स्कीम

1. प्रत्येक प्रश्न 02 अंकों का होगा।

2. प्रत्येक सही उत्तर के लिए, उम्मीदवार को 02 अंक मिलेंगे।

3. गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्क्स नहीं मिलेंगे। नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

इन 35 विषयों में होगी सेट परीक्षा

- भाषा, साहित्य एवं मानविकी: अंग्रेजी, हिंदी, संगीत, दर्शनशास्त्र, राजस्थानी, संस्कृत, उर्दू, दृश्य कला, फारसी, पंजाबी, सिंधी।

- सामाजिक विज्ञान एवं शिक्षाः अर्थशास्त्र, शिक्षा, भूगोल, इतिहास, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, जनसंख्या अध्ययन, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान।

-विज्ञान, वाणिज्य एवं प्रोफेशनल विषयः रसायन विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर विज्ञान एवं अनुप्रयोग, पृथ्वी विज्ञान, पर्यावरण, विज्ञान, विधि, जीवन विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, गणितीय विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, भौतिक विज्ञान, सांख्यिकी और योग।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़Rajasthan SET 2026: राजस्थान एसईटी का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड