Rajasthan SET : असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए राजस्थान सेट के आवेदन कल से, UGC NET वाला सिलेबस, परीक्षा CTET वाले दिन

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Rajasthan SET 2026 : राजस्थान के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों मे असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। 3 साल बाद राज्य में फिर से राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा होनी जा रही है।

Rajasthan SET : असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए राजस्थान सेट के आवेदन कल से, UGC NET वाला सिलेबस, परीक्षा CTET वाले दिन

Rajasthan SET 2026 : राजस्थान के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों मे असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। 3 साल बाद राज्य में फिर से राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा ( SET - Rajasthan State Eligibility Test 2026 ) होनी जा रही है। इससे पहले यह 2023 में हुई थी। तब इसे गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा (जीजीटीयू) ने कराया था जबकि इस बार इसकी जिम्मेदारी कोटा विश्वविद्यालय को सौंपी गई है। सेट-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 जून से शुरू होंगे और 15 जुलाई तक किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी राजस्थान सरकार के आधिकारिक रिक्रूटमेंट पोर्टल पर एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प परीक्षा 6 सितंबर 2026 को होगी। इसी दिन केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटीईटी भी है।

इन 35 विषयों में होगी सेट परीक्षा:

-भाषा, साहित्य एवं मानविकी: अंग्रेजी, हिंदी, संगीत, दर्शनशास्त्र, राजस्थानी, संस्कृत, उर्दू, दृश्य कला, फारसी, पंजाबी, सिंधी।

-सामाजिक विज्ञान एवं शिक्षा: अर्थशास्त्र, शिक्षा, भूगोल, इतिहास, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, जनसंख्या अध्ययन, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान।

-विज्ञान, वाणिज्य एवं प्रोफेशनल विषय: रसायन विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर विज्ञान एवं अनुप्रयोग, पृथ्वी विज्ञान, पर्यावरण, विज्ञान, विधि, जीवन विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, गणितीय विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, भौतिक विज्ञान, सांख्यिकी और योग।

आयु सीमा

अधिकतम आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं रखी गई है।

योग्यता

अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार- कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री या समकक्ष। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) गैर-क्रीमीलेयर / अनुसूचित जाति (एससी) / अनुसूचित जनजाति (एसटी) / दिव्यांग छात्रों के लिए मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50 फीसदी मार्क्स रखे गए हैं।

सेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को राजस्थान के 34 सरकारी विश्वविद्यालयों, 100 निजी विश्वविद्यालयों, 2000 महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता प्राप्त होगी।

राजस्थान सेट में दो पेपर होंगे। दोनों में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे। दोनों पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। पहला पेपर 100 नंबरों का होगा जिसमें 50 प्रश्न टीचिंग रिसर्च एप्टीट्यूट के आएंगे। यह एक घंटे का होगा। दूसरे पेपर में 200 नंबर के 100 प्रश्न होंगे। ये प्रश्न स्टूडेंट के विषय से जुड़े होंगे। यह दो घंटे का होगा। दोनों पेपरों के लिए कुल तीन घंटे मिलेंगे।

मार्किंग स्कीम

1. प्रत्येक प्रश्न 02 अंकों का होगा।

2. प्रत्येक सही उत्तर के लिए, उम्मीदवार को 02 अंक मिलेंगे।

3. गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्क्स नहीं मिलेंगे। नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

सिलेबस

सिलेबस यूजीसी नेट वाला ही होगा। यूजीसी नेट वेबसाइट https://www.ugcnetonline.in/syllabus-new.php पर जाकर इसे डाउनलोड किया जा सकता है।

आवेदन फीस

राजस्थान और राज्य के बाहर के सामान्य, एसबीसी, ओबीसी (क्रीमीलेयर) के लिए- 1500 रुपये

राजस्थान के ईडब्ल्यूएस / एसबीसी / ओबीसी (नॉन क्रीमीलेयर) के लिए- 1200 रुपये

राजस्थान के एससी व एसटी व सभी दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए: 750 रुपये

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।