JOBS: राजस्थान में सफाईकर्मी के 24752 पदों पर भर्ती, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख कल; फौरन कर लें अप्लाई
इस भर्ती के तहत राजस्थान के TSP और नॉन-TSP क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों के कुल 24,752 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान स्थानीय स्वशासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट Isg.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान में चल रही सफाईकर्मी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख अब नजदीक आ चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस पद के लिए कल यानी 13 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन की डेट खत्म हो जाएगी। बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास फॉर्म भरने का मौका है।
इस भर्ती के तहत राजस्थान के TSP और नॉन-TSP क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों के कुल 24,752 पद भरे जाएंगे। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर 2026 तय की गई थी, लेकिन उम्मीदवारों को राहत देते हुए इसे आगे बढ़ा दिया गया। इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान स्थानीय स्वशासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट Isg.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
एप्लीकेशन के लिए ओटीआर जरूरी
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों को राज्य सरकार के नियमानुसार SSO पोर्टल पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) फीस देनी होगी। राहत की बात है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले ही राजस्थान SSO पोर्टल पर अपना OTR रजिस्ट्रेशन करवा रखा है और फीस जमा कर दी है, उन्हें दोबारा कोई शुल्क नहीं देना होगा। अगर आप पहली बार SSO के जरिए अप्लाई कर रहे हैं, तो OTR फीस का भुगतान समय से कर लें। पेमेंट करने के बाद बैंक ट्रांजेक्शन और वेरिफिकेशन की पुष्टि जरूर कर लें, ताकि अंतिम समय में फीस के अटकाव के चलते आपका आवेदन अधूरा न रह जाए।
आवेदन करने के लिए लिंक-
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ?
1. सबसे पहले स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban. rajasthan. gov. in या sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाएं।
2.अगर आपकी SSO आईडी नहीं बनी है तो पहले रजिस्ट्रेशन करें और OTR प्रक्रिया पूरी करें।
3.इसके बाद अपनी SSO ID और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें। इसके बाद 'Recruitment Portal' में जाकर "Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
4. फिर एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, पता और अपनी कैटेगरी का सही चुनाव करें।
5. अब पासपोर्ट साइज फोटो और डिजिटल सिग्नेचर को तय किए गए साइज और फॉर्मेट के हिसाब से अपलोड करें।
6. इसके बाद फॉर्म सबमिट करने से पहले पूरे विवरण को एक बार फिर से पढ़ लें कि कहीं नाम, स्पेलिंग या जन्मतिथि में कोई गलती तो नहीं रह गई है।
7. फिर सबमिट कर दें। इसके बाद भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें, ताकि आगे जरूरत पड़ने पर काम आ सके।
आवेदन शुल्क
जनरल/अनारक्षित वर्ग- 600 रुपये
ओबीसी/एसी/एसटी-400 रुपये
दिव्यांग- 400 रुपये
योग्यता
शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवारों को राजस्थान का निवासी होना चाहिए। साथ ही सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करने का एक साल का अनुभव होना चाहिए। पढ़ा-लिखा होना जरूरी नहीं है।
आयु सीमा- 1 जनवरी 2026 के अनुसार न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल और अधिकतम 40 साल है। नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

