सफाई कर्मचारी के 24752 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 अक्टूबर तक मौका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर 2026 तय की गई थी, लेकिन उम्मीदवारों को राहत देते हुए इसे आगे बढ़ा दिया गया।

rajasthan safai karmchari recruitment 2026 for 24752 posts application deadline extended october 28
सफाई कर्मचारी भर्ती पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

राजस्थान में संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर राहत की खबर है। दरअसल, इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। स्वायत्त शासन विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 अक्टूबर 2026 कर दी है। इससे भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए थोड़ा और समय मिल गया है। इसके लिए विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान स्थानीय स्वशासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट Isg.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

2 बार बढ़ाई जा चुकी है तिथि

बता दें कि इस भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि अब तक दो बार बढ़ाई जा चुकी है। विभाग ने पहले 15 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके बाद आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्टूबर 2026 कर दी गई थी। अब इसे एक बार फिर बढ़ाते हुए 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित किया गया है।

कितने पदों पर है भर्ती

इस भर्ती के तहत राजस्थान के TSP और नॉन-TSP क्षेत्रों में संविदा सफाई कर्मचारियों के कुल 24752 पद भरे जाएंगे। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर 2026 तय की गई थी, लेकिन उम्मीदवारों को राहत देते हुए इसे आगे बढ़ा दिया गया।

भर्ती सेसंबंधित नोटिफिकेशन

ओटीआर जरूरी

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों को राज्य सरकार के नियमानुसार SSO पोर्टल पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) फीस देनी होगी। राहत की बात है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले ही राजस्थान SSO पोर्टल पर अपना OTR रजिस्ट्रेशन करवा रखा है और फीस जमा कर दी है, उन्हें दोबारा कोई शुल्क नहीं देना होगा। अगर आप पहली बार SSO के जरिए अप्लाई कर रहे हैं, तो OTR फीस का भुगतान समय से कर लें। पेमेंट करने के बाद बैंक ट्रांजेक्शन और वेरिफिकेशन की पुष्टि जरूर कर लें, ताकि अंतिम समय में फीस के अटकाव के चलते आपका आवेदन अधूरा न रह जाए।

आवेदन करने के लिए लिंक-

https://sso.rajasthan.gov.in/signin

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ?

1. सबसे पहले स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban. rajasthan. gov. in या sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाएं।

2.अगर आपकी SSO आईडी नहीं बनी है तो पहले रजिस्ट्रेशन करें और OTR प्रक्रिया पूरी करें।

3.इसके बाद अपनी SSO ID और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें। इसके बाद 'Recruitment Portal' में जाकर "Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

4. फिर एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, पता और अपनी कैटेगरी का सही चुनाव करें।

5. अब पासपोर्ट साइज फोटो और डिजिटल सिग्नेचर को तय किए गए साइज और फॉर्मेट के हिसाब से अपलोड करें।

6. इसके बाद फॉर्म सबमिट करने से पहले पूरे विवरण को एक बार फिर से पढ़ लें कि कहीं नाम, स्पेलिंग या जन्मतिथि में कोई गलती तो नहीं रह गई है।

7. फिर सबमिट कर दें। इसके बाद भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें, ताकि आगे जरूरत पड़ने पर काम आ सके।

योग्यता

शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवारों को राजस्थान का निवासी होना चाहिए। साथ ही सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करने का एक साल का अनुभव होना चाहिए। पढ़ा-लिखा होना जरूरी नहीं है।

आयु सीमा- 1 जनवरी 2026 के अनुसार न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल और अधिकतम 40 साल है। नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

जनरल/अनारक्षित वर्ग- 600 रुपये

ओबीसी/एसी/एसटी-400 रुपये

दिव्यांग- 400 रुपये

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़सफाईकर्मचारी के 24752 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी,28 अक्टूबर तक करें अप्लाई