Rajasthan PTET Result 2026 Date: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट कल होगा जारी, ptetvmoukota2026.in पर मिलेगा Link?
Rajasthan PTET Result 2026 Date: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) की ओर से कल 25 जून को प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET 2026) का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Rajasthan PTET Result 2026 Date: राजस्थान में शिक्षक बनने का सपना देख रहे और प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET 2026) में शामिल हुए हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार अब पूरी तरह खत्म होने जा रहा है। परीक्षा का आयोजन करने वाली संस्था वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा कल 25 जून 2026 को राजस्थान पीटेट (PTET) परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, परिणाम गुरुवार सुबह 11:30 बजे घोषित किए जाएंगे, जिसके तुरंत बाद छात्र अपना पर्सनल स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
14 जून को हुई थी परीक्षा, अब रिजल्ट की बारी
इस साल वीएमओयू (VMOU) कोटा ने 14 जून 2026 को पूरे राज्य में सफलतापूर्वक परीक्षा का आयोजन किया था। यह प्रवेश परीक्षा राजस्थान के विभिन्न कॉलेजों में मिलने वाले दो वर्षीय बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed) कोर्स में एडमिशन के लिए कराई गई थी। परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय ने 16 जून को ही प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी थी। इसके बाद छात्रों को 17 जून से 19 जून तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया था। विशेषज्ञों द्वारा उन सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब फाइनल रिजल्ट जारी किया जा रहा है।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स:
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले राजस्थान पीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाते ही अपनी स्ट्रीम के अनुसार दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब नए लॉगिन पेज पर अपना 'रोल नंबर' (Roll Number) और मांगी गई अन्य जानकारियां (जैसे जन्म तिथि) दर्ज करें।
- डिटेल्स भरने के बाद 'सबमिट' बटन दबाएं। आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- भविष्य में एडमिशन और काउंसिलिंग के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
किस वर्ग के लिए कितना आरक्षण-
1. राजस्थान के अलावा किसी भी राज्य से अगर उम्मीदवार ने परीक्षा दी है, तो उसे जनरल कैटेगरी में ही शामिल किया जाएगा।
2. 16 प्रतिशत सीटें एससी वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं।
3. 12 फीसदी सीटें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित की हैं।
4. ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 21 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं।
5. EWS उम्मीदवारों के लिए 10 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं।
6. एमबीसी वर्ग के लिए 5 फीसदी सीटें आरक्षित हैं।
7. दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 5 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं।
8. इसके अलावा 8 फीसदी महिला आरक्षण (विधवा महिलाओं और 2 प्रतिशत तलाकशुदा महिलाओं) दिया गया है।
स्कोरकार्ड पर इन जानकारियों को जरूर करें चेक
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी छात्र अपने स्कोरकार्ड पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों को अच्छे से चेक कर लें। इस कार्ड पर आपका नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, आपके द्वारा प्राप्त कुल अंक, आपकी कैटेगरी की डिटेल्स और प्राप्त की गई रैंक लिखी होगी। रिजल्ट घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को कॉलेज अलॉटमेंट के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा। वीएमओयू (VMOU) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर काउंसिलिंग का शेड्यूल और रजिस्ट्रेशन की तारीखें जारी करेगा, इसलिए छात्र लगातार पोर्टल पर नजर बनाए रखें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


