Hindi Newsकरियर न्यूज़Rajasthan PTET Result 2025: ptetvmoukota2025 in ptet result declared BEd merit score card direct link
Rajasthan PTET Result 2025: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट ptetvmoukota2025.in पर जारी, Direct Link

Rajasthan PTET Result 2025: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट ptetvmoukota2025.in पर जारी, Direct Link

संक्षेप:

Rajasthan PTET Result 2025 declared : विद्यार्थी अपना रोल नंबर व जन्मतिथि डालकर पीटीईटी परिणाम चेक कर सकते हैं। अगर रोल नंबर भूल गए हैं तो विद्यार्थी अपना नाम, पिता का नाम, मां का नाम व डेट ऑफ बर्थ डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Jul 02, 2025 12:00 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Rajasthan PTET Result 2025 declared : राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट ptetvmoukota2025.in पर जारी कर दिया गया है। पीटीईटी के 2 वर्षीय बीएड व चार वर्षीय बीएससी बीएड, बीए बीएड कोर्स में दाखिला चाह रहे परीक्षार्थी उपरोक्त वीएमओयू पीटीईटी वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। विद्यार्थी अपना रोल नंबर व जन्मतिथि डालकर परिणाम चेक कर सकते हैं। अगर रोल नंबर भूल गए हैं तो सामान्य डिटेल्स डालकर भी परिणाम चेक किया जा सकता है। विद्यार्थी अपना नाम, पिता का नाम, मां का नाम व डेट ऑफ बर्थ डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

Rajasthan PTET Result 2025: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट कैसे और कहां करें चेक

- ptetvmoukota2025.in पर जाएं।

- पीटीईटी रिजल्ट पर क्लिक करें।

- अपने कोर्स दो वर्षीय बीएड या चार वर्षीय बीएड को चुनें।

- अपना रोल नंबर व जन्मतिथि डालें। लॉग इन करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

Rajasthan PTET Result 2025- 2 Year BEd Direct Link

Rajasthan PTET Result 2025- BA BEd BA BSC BEd

राजस्थान पीटीईटी की फाइनल आंसर-की पहले ही जारी कर दी गई थी। एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की समयसीमा 26 जून को समाप्त हो गई थी।

पीटीईटी परीक्षा के जरिए ही राज्य के सभी गवर्नमेंट एवं प्राइवेट शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड कोर्स और 4 वर्षीय बीए बीएड/बीएससी बीएड कोर्स करवाया जाता है। पीटीईटी रिजल्ट के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग से अभ्यर्थियों को मेरिट के मुताबिक बीएड कॉलेज आवंटित होगा।

इस बार पीटीईटी में 2 लाख 73 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया जो कि पिछले सालों से बेहद कम है। पीटीईटी 2024 में 4.27 लाख युवाओं ने आवेदन किया था जबकि 2023 में 5.21 लाख आवेदन आए थे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।