Rajasthan PTET Admit Card 2026 जारी, 14 जून को होनी है परीक्षा; ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट
राजस्थान PTET Admit Card 2026 जारी हो गया है। 14 जून को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए उम्मीदवार vmou.ac.in और ptetvmoukota2026.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan ptet admit card 2026 out , vmou.ac.in , ptetvmoukota2026.in : राजस्थान में बीएड में दाखिले का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने 2 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित होगी और राज्यभर के 41 जिलों में बनाए गए 736 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
VMOU ने जारी किया एडमिट कार्ड
इस वर्ष पीटीईटी परीक्षा का आयोजन वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा किया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने 8 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश का सबसे जरूरी दस्तावेज है। बिना इसके किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कहां से डाउनलोड करें PTET Admit Card 2026?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज सभी जानकारियां ध्यान से जांच लेनी चाहिए ताकि किसी भी तरह की गलती समय रहते सुधारी जा सके।
एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
पीटीईटी 2026 एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां देखने को मिलेंगी, जिनमें नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता शामिल होगा। यदि किसी जानकारी में त्रुटि दिखाई दे तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
14 जून को एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा
राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा 14 जून को आयोजित होगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। यानी उम्मीदवारों को तीन घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी देख लें।
करीब 1.26 लाख उम्मीदवार देंगे परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार लगभग 1.26 लाख उम्मीदवारों ने 2 वर्षीय बीएड कोर्स के लिए आवेदन किया है। पिछले कुछ वर्षों की तुलना में आवेदकों की संख्या में कमी देखने को मिली है, लेकिन प्रतियोगिता अभी भी काफी मजबूत रहने वाली है। राज्य के 944 बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


