Rajasthan Pre DElED BSTC Result 2026 OUT: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट Link खुला, एप्लीकेशन नंबर से करें चेक
Rajasthan BSTC Result 2026 , Rajasthan Pre DElEd Result predeledraj2026.com : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट घोषित कर दिया है। predeledraj2026.com पर जाकर परिणाम चेक किया जा सकता है।

Rajasthan BSTC Result 2026 , Rajasthan Pre DElEd Result predeledraj2026.com : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट घोषित कर दिया है। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर चेक किया जा सकता है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्री-डीएलएड परीक्षा-2026 का रिजल्ट खुला विश्वविद्यालय स्थित गांधी भवन में घोषित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परीक्षा के मुख्य समन्वयक एवं कुलगुरु प्रो. बीएल वर्मा ने की। पहले रिजल्ट जारी करने के कार्यक्रम का आयोजन जयपुर में जेएलएन मार्ग स्थित वीएमओयू के क्षेत्रीय केंद्र पर होना था। अपरिहार्य कारणों से यह कार्यक्रम अब कोटा में हुआ।
प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है। थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती लेवल वन टीचर के लिए दो वर्षीय डीएलएड कोर्स करना अनिवार्य है। थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती लेवल वन टीचर के लिए दो वर्षीय डीएलएड कोर्स करना अनिवार्य है
परीक्षा में कुल 6 लाख 5 हजार 242 आवेदन प्राप्त हुए थे और परीक्षा में कुल 4 लाख 97 हजार 178 परीक्षार्थी उपस्थित हुए हैं। परीक्षा 41 जिलों में संपन्न हुई है। प्रदेश के कुल 1774 परीक्षा केन्द्रों पर दो पारियों में परीक्षा 20 मई हुई थी।
Rajasthan BSTC Pre DElED Result 2026 : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट कैसे देखें
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
यहां होमपेज पर Pre DElEd Examination 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि की डिटेल्स दिए गए बॉक्स में भर दें।
सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर स्कोरकार्ड आ जाएगा।
इसमें आप अपनी सभी डिटेल्स ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
बीएसटीसी की कितनी सीटें पर दाखिला
राजस्थान डीएलएड प्रवेश परीक्षा के जरिए कॉलेजों में लगभग 25 हजार 970 सीटों पर दाखिला की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए जिन भी उम्मीदवारों ने एग्जाम दिया है, परिणाम जारी होने के बाद सबसे पहले उनकी काउंसलिंग का प्रोसेस शुरू होगा।
राजस्थान बीएसटीसी डीएलएड न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स
श्रेणी न्यूनतम पासिंग अंक
सामान्य 50%
एससी एसटी 45%
ओबीसी 45%
दिव्यांग 45%
विधवा / तलाकशुदा महिला उम्मीदवार (सामान्य श्रेणी) 45%
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


