Rajasthan Pre D.El.Ed. BSTC Admit Card 2026: जारी हुआ एडमिट कार्ड, 20 मई को होगी परीक्षा; ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राजस्थान BSTC Admit Card 2026 जारी हो गया है। उम्मीदवार अब प्री डीएलएड परीक्षा का हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 20 मई को राजस्थानभर में आयोजित होगी। 

Rajasthan Pre D.El.Ed. BSTC Admit Card 2026: जारी हुआ एडमिट कार्ड, 20 मई को होगी परीक्षा; ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

Rajasthan Pre D.El.Ed. BSTC admit card 2026 released , rajasthan bstc admit card 2026 OUT : राजस्थान में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। अब रजिस्टर्ड उम्मीदवार ऑनलाइन अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार परीक्षा 20 मई 2026 को राजस्थान के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ कहा है कि बिना एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

सुबह से एक्टिव हुआ एडमिट कार्ड लिंक

विश्वविद्यालय ने गुरुवार सुबह आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया। उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। अधिकारियों ने सलाह दी है कि छात्र अंतिम समय का इंतजार न करें, क्योंकि ज्यादा ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी हो सकती है।

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा राज्यभर में शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के जरिए D.El.Ed जनरल और संस्कृत कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा।

परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा अधिकारियों के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर पहचान पत्र की सख्ती से जांच होगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। बिना जरूरी दस्तावेज के पहुंचने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

साथ ही छात्रों को रिपोर्टिंग टाइम से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी होगा। यदि किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में गलती दिखाई देती है तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने को कहा गया है।

ऐसे डाउनलोड करें BSTC Admit Card 2026

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं
  • होमपेज पर “Admit Card” लिंक खोलें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
  • लॉगिन विवरण सबमिट करें
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें

एडमिट कार्ड में क्या-क्या रहेगा

राजस्थान BSTC एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवारों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी, जिनमें -

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • उम्मीदवार की फोटो
  • हस्ताक्षर
  • परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।