Hindi Newsकरियर न्यूज़Rajasthan Police Result 2025 download pdf: rajasthan police constable result out raj police cut off cutoff direct link
Rajasthan Police Result 2025 download pdf: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट police.rajasthan.gov.in पर जारी, Link

Rajasthan Police Result 2025 download pdf: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट police.rajasthan.gov.in पर जारी, Link

संक्षेप: Rajasthan Police Result 2025 : राजस्थान पुलिस कार्यालय महानिदेशक ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Sat, 15 Nov 2025 06:23 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Rajasthan Police Result 2025 : राजस्थान पुलिस कार्यालय महानिदेशक ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का यह भर्ती अभियान कुल 10000 पदों के लिए है। इसकी लिखित परीक्षा 12 और 13 सितंबर को आयोजित की गई थी। 17 सितंबर को इसकी आंसर-की जारी की गई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

- सबसे पहले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर, 'भर्ती और परिणाम' टैब पर क्लिक करें।

- अब, Rajasthan Police Constable Result 2025 Link पर क्लिक करें।

- Rajasthan Police Constable Result 2025 पीडीएफ रूप में होगा।

- इसमें आपको चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर की लिस्ट मिलेगी।

- अपना रोल नंबर सर्च करें और पीडीएफ भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स क्या थे

क्वालिफाई करने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक थे। जबकि एससी और एसटी के लिए यह सीमा 36% तय की गई थी। वहीं, टीएसपी क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स की कोई बाध्यता नहीं थी।

Direct Link- पुलिस दूरसंचार कॉन्स्टेबल चालक भर्ती-2025 का लिखित परीक्षा परिणाम

Direct Link- पुलिस दूरसंचार कॉन्स्टेबल सामान्य भर्ती-2025 का लिखित परीक्षा परिणाम

फिजिकल टेस्ट दिसंबर पहले सप्ताह में

लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) देनी होगी। पीईटी पीएसटी दिसंबर माह के पहले सप्ताह में होगा। इसके लिए स्थान व शेड्यूल के बारे में अलग से सूचना दी जाएगी। इन चरणों को पास करने के बाद, दस्तावेज सत्यापन होगा। इसके बाद एक अंतिम मेरिट सूची (समग्र प्रदर्शन के आधार पर) तैयार और जारी की जाएगी।

25 मिनट में 5 किमी दौड़ना होगा

चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानकों के तहत पुरुषों के लिए ऊंचाई 168 सेमी और महिलाओं के लिए 152 सेमी निर्धारित की गई है। पुरुषों के लिए छाती 81-86 सेमी होनी चाहिए। शारीरिक परीक्षण में दौड़ भी शामिल है, जिसमें पुरुषों को 25 मिनट में 5 किमी और महिलाओं को 35 मिनट में 5 किमी दौड़ने का समय दिया जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।