Hindi Newsकरियर न्यूज़Rajasthan Patwari Final Result 2025 OUT at rssb.rajasthan.gov.in, RSSB Releases Merit List pdf
Rajasthan Patwari Final Result 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें मेरिट लिस्ट पीडीएफ

Rajasthan Patwari Final Result 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें मेरिट लिस्ट पीडीएफ

संक्षेप:

Rajasthan Patwari Final Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Dec 31, 2025 05:18 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

RSSB Patwari Final Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने साल के आखिरी दिन प्रदेश के हजारों युवाओं को बड़ी सौगात दी है। बोर्ड ने बुधवार, 31 दिसंबर 2025 को राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में रोल नंबर और अपने नाम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य राजस्थान के विभिन्न जिलों में पटवारी के कुल 3705 पदों को भरना था। जिसमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) के लिए 3183 और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के 522 पद शामिल थे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) के लिए 6366 और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के 1044 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसी के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की गई है। बोर्ड द्वारा जारी फाइनल फाइनल में 3320 अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। इसमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) के लिए 2858 और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए 462 अभ्यर्थी शामिल हैं।

परीक्षा से नियुक्ति तक का सफर

लिखित परीक्षा 17 अगस्त 2025 को राज्य भर में दो पारियों में आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 6.76 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा का परिणाम 3 दिसंबर 2025 को आया। सफल अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट की जांच 8 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक चली। आज 31 दिसंबर को बोर्ड ने पात्रता जांच में सही पाए गए उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ जारी कर दी है।

Rajasthan Patwari Final Result 2025: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

1. अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. वेबसाइट के होमपेज पर 'Results' टैब पर क्लिक करें।

3. "Final Selection List of candidates and cut-off marks for Patwari Exam 2025" के लिंक को चुनें।

4. आपके सामने एक पीडीएफ खुलेगी जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर और कैटेगरी कट-ऑफ दी गई है।

5. अपना रोल नंबर खोजने के लिए 'Ctrl+F' का उपयोग करें।

कट-ऑफ

बोर्ड ने मेरिट के साथ-साथ श्रेणीवार अंतिम कट-ऑफ भी जारी की है, जिसे अभ्यर्थी पीडीएफ में विस्तार से देख सकते हैं। सफल अभ्यर्थियों को अब संबंधित विभाग द्वारा जल्द ही जिला आवंटन और नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।