Rajasthan NMMS Result 2026, Direct Link: राजस्थान एनएमएमएस छात्रवृत्ति रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से करें चेक
Rajasthan NMMS Result 2026 Declared rajshaladarpan.rajasthan.gov.in: राजस्थान राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMS 2026) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र अपना परिणाम rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Rajasthan NMMS Result 2026 Declared rajshaladarpan.rajasthan.gov.in: राजस्थान के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के होनहार छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी और खुशखबरी वाली खबर आई है।राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (RSCERT) की ओर से राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMS 2026) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट राजस्थान साला दर्पण rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। राजस्थान एनएमएमएस रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
क्या है NMMS योजना और कितनी मिलती है छात्रवृत्ति?
नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक तंगी के कारण कक्षा 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित होने वाले मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई यानी कक्षा 9वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक प्रतिवर्ष 12,000 रुपये (यानी 1,000 रुपये प्रति माह) की छात्रवृत्ति सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। इस प्रकार प्रत्येक सफल छात्र को पूरी स्कूली शिक्षा के दौरान कुल 48,000 रुपये की आर्थिक मदद मिलती है।
चयन का आधार और न्यूनतम कट-ऑफ अंक
राजस्थान एनएमएमएस परीक्षा का आयोजन राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर पूरी शुचिता के साथ किया गया था। इस परीक्षा में दो मुख्य खंड शामिल थे— मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT) और शैक्षिक योग्यता परीक्षण (SAT)। बोर्ड के नियमानुसार, सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों को छात्रवृत्ति की पात्रता सूची में आने के लिए दोनों पेपरों में मिलाकर न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के छात्रों के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स 32 प्रतिशत तय किए गए हैं।
Rajasthan NMMS Result 2026: NMMS राजस्थान रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
छात्र अपने परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप 1: सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
स्टेप 2: इसके बाद आपको होमपेज पर 'रिजल्ट' टैब पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3: अब आप अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉग इन करें।
स्टेप 4: कैप्चा कोड डालकर और 'सर्च पर क्लिक करें।
स्टेप 5: आपका राजस्थान NMMS 2026 परिणाम आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
स्टेप 6: परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट अपने पास रखें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


