राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक: 1100 पदों के लिए अब तक आए 1 लाख से ज्यादा आवेदन, आखिरी तारीख 11 फरवरी

Feb 06, 2026 12:18 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

rajasthan krishi paryavekshak bharti 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए 1100 पदों पर आवेदन शुरू कर दिए हैं। योग्यता, फीस, परीक्षा तारीख और आवेदन प्रक्रिया यहां समझें।

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक: 1100 पदों के लिए अब तक आए 1 लाख से ज्यादा आवेदन, आखिरी तारीख 11 फरवरी

rajasthan krishi paryavekshak bharti 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यानी आरएसएसबी ने राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 1100 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन 13 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और 11 फरवरी 2026 की रात 11 बजकर 59 मिनट तक भरे जा सकते हैं।

जो अभ्यर्थी आवेदन पत्र में किसी तरह का सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए 14 फरवरी 2026 तक का समय तय किया गया है। उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन को लेकर बढ़ रही है भीड़

आरएसएसबी के अध्यक्ष आलोक राज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी है कि 5 फरवरी तक कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए 1 लाख 5 हजार 429 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इससे साफ है कि इस भर्ती को लेकर उम्मीदवारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

कब होगी परीक्षा?

आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 2026 का आयोजन 14 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है। परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। एडमिट कार्ड को लेकर सूचना बोर्ड की ओर से बाद में जारी की जाएगी।

आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026: जरूरी जानकारी एक नजर में

यह भर्ती विज्ञापन संख्या 03/2026 के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे। उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, हालांकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये तय किया गया है।

कौन कर सकता है आवेदन? जानिए पात्रता

बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी (कृषि) या बीएससी (कृषि-उद्यान) ऑनर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, 10+2 योजना के तहत कृषि विषय के साथ सीनियर सेकेंडरी या पुरानी योजना के तहत कृषि के साथ उच्च माध्यमिक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी पात्र हैं।

इसके साथ ही उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में काम करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का सामान्य ज्ञान होना अनिवार्य है।

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

आरएसएसबी ने साफ किया है कि कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वतः निरस्त कर दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसके लिए एकबारीय पंजीकरण शुल्क जमा करना जरूरी है। पंजीकरण की प्रक्रिया ई-मित्र कियोस्क, जन सुविधा केंद्र या ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जा सकती है। इसके बाद उम्मीदवार SSO लॉगिन के जरिए आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।

आवेदन करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

आवेदन पत्र फाइनल सबमिट करने से पहले उम्मीदवार अपनी पात्रता और भरी गई जानकारी को अच्छी तरह जांच लें। अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। एक बार श्रेणी चुनने के बाद उसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी, इसलिए कैटेगरी का चयन सोच-समझकर करें। ओटीआर में लाइव फोटो अपलोड करने से जुड़े निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। मोबाइल फोन से लिए गए हस्ताक्षर या अंगूठे के निशान की फोटो मान्य नहीं की जाएगी।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।