RSMSSB : राजस्थान में निकली जमादार के पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन, लगानी होगी 10Km दौड़

RSMSSB : राजस्थान में निकली जमादार के पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन, लगानी होगी 10Km दौड़

संक्षेप:

Rajasthan RSSB RSMSSB Jamadar Vacancy 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जमादार ग्रेड-2 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 72 पदों पर भर्ती होगी। इसमें नॉन टीएसपी के 64 और टीएसपी के 8 पद हैं।

Oct 17, 2025 10:15 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Rajasthan RSSB RSMSSB Jamadar Vacancy 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जमादार ग्रेड-2 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 72 पदों पर भर्ती होगी। इसमें नॉन टीएसपी के 64 और टीएसपी के 8 पद हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 17 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी rssb.rajasthan.gov.in या http://sso.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2024 है। भर्ती परीक्षा 27 दिसंबर को होगी। इस भर्ती में वही आवेदन कर सकते हैं जो 12वीं स्तर की सीईटी पास हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

योग्यता - 12वीं पास एवं कम से कम ओ लेवल (डोएक) कोर्स या NIELIT कंप्यूटर कॉन्सेप्ट सर्टिफिकेट कोर्स या कोपा या

भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी यूनिवर्सिटी या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री/डिप्लोमा/सर्टिफिकेट।

या

देश में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन से सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट, जिसमें कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन एक सब्जेक्ट हो।

या

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी पॉलिटेक्निक संस्थान से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।

या

राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कंट्रोल में वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा संचालित राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट कोर्स इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (RSCIT)।

आयु सीमा - 21 साल से 40 साल ।

आरक्षित वर्गों को छूट

राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष : 5 साल की छूट दी जाएगी।

राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला : 10 साल की छूट दी जाएगी।

सामान्य अनारक्षित वर्ग की महिला : 5 साल की छूट दी जाएगी।

कद काठी कितनी हो

समान्य क्षेत्र

पुरुष - लंबाई 168 सेमी. सीना 81 सेमी. 5 सेमी फुलाव जरूरी।

महिला - 152 सेमी। वजन कम से कम 47.5 किग्रा हो।

सहरिया व टीएसपी

पुरुष - लंबाई 160 सेमी. सीना 74 सेमी. 5 सेमी फुलाव जरूरी।

महिला - 145 सेमी। वजन कम से कम 43 किग्रा हो।

फिजिकल टेस्ट

पुरुष 60 मिनट में 10 किमी दौड़।

महिला - 35 मिनट में 5 किमी दौड़

एग्जाम पैटर्न

दो घंटे के पेपर में 100 अंकों के 100 सवाल होंगे। गलत उत्तर पर एक तिहाई अंकों की कटौती होगी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामाजिक अध्ययन, भूगोल, इतिहास, कला एवं संस्कृति, दैनिक विज्ञान, गणित, समसामयिक मामले से जुड़े राजस्थान राज्य के विशेष संदर्भ में उच्च माध्यमिक स्तर के सवाल होंगे।

नोटिफिकेशन देखें 

आवेदन शुल्क-

1. सामान्य वर्ग व कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक - 600 रुपये

2. राजस्थान के नॉन कीमलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आवेदक- 400 रुपये

3. समस्त दिव्यांगजन आवेदक - 400 रुपये

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।