Rajasthan High Court Driver Result 2026: राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें कट-ऑफ मार्क्स

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

Rajasthan High Court Driver Result 2026: राजस्थान हाई कोर्ट ने रविवार, 17 मई 2026 को ड्राइवर और चौफर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Rajasthan High Court Driver Result 2026: राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें कट-ऑफ मार्क्स

Rajasthan High Court Driver Result 2026: राजस्थान हाई कोर्ट ने रविवार, 17 मई 2026 को ड्राइवर और चौफर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट और श्रेणी-वार कट-ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं। यह परिणाम मुख्य रूप से दो प्रमुख भागों के लिए जारी किया गया है। इसमें भाग-1 (Part-I) के तहत जिला न्यायालयों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों (DLSAs) में 'ड्राइवर' के पद शामिल हैं। वहीं भाग-2 (Part-II) के तहत राजस्थान उच्च न्यायालय और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA) में 'चौफर' के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए गए हैं।

अगले चरण के लिए इतने अंक लाना था जरूरी, देखें पूरी कट-ऑफ लिस्ट

रिजल्ट के साथ ही राजस्थान हाई कोर्ट प्रशासन ने दोनों पदों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों (TSP और Non-TSP) के अनुसार कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं।

1. जिला न्यायालयों में ड्राइवर पद के लिए कट-ऑफ (Non-TSP Area):

अनारक्षित : 78 अंक

अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग (OBC/MBC - NCL): 77 अंक

अनुसूचित जाति (SC): 75 अंक

अनुसूचित जनजाति (ST): 72 अंक

इसके अतिरिक्त, अनुसूचित क्षेत्र (TSP Area) के तहत प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा के लिए अनारक्षित वर्ग की कट-ऑफ 52 अंक और डूंगरपुर के लिए 55 अंक रही है।

2. हाई कोर्ट में चौफर पद के लिए मुख्य कट-ऑफ:

अनारक्षित (पुरुष) श्रेणी की कट-ऑफ 76 अंक और अनारक्षित (महिला) की कट-ऑफ 49 अंक रही है। ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के लिए कट-ऑफ 73 अंक और एससी (पुरुष) के लिए 69 अंक तय की गई है।

Rajasthan High Court Driver Result 2026 Direct Link

26 अप्रैल को आयोजित हुई थी परीक्षा, जानें अगला चरण

इस संयुक्त भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट (लिखित परीक्षा) का आयोजन पिछले महीने 26 अप्रैल 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। इसके बाद 29 अप्रैल को इसकी आंसर-की जारी की गई थी, जिस पर छात्रों से 7 मई तक आपत्तियां मांगी गई थीं। हाई कोर्ट द्वारा जारी नोटिस में एक बेहद महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

इसके अनुसार, जिन उम्मीदवारों की ओएमआर (OMR) शीट में एक से अधिक गोले भरे गए थे, जिन्होंने व्हाइटनर का इस्तेमाल किया था या गोला काला करने का गलत तरीका अपनाया था, उनकी कॉपियों का मूल्यांकन नहीं किया गया है।

लिखित परीक्षा के इस परिणाम में जिन भी उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, उन्हें अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी जॉब टेस्ट और इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। हाई कोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी जॉब टेस्ट और इंटरव्यू का शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।