राजस्थान हाईकोर्ट ड्राइवर भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड जारी, 26 अप्रैल को होगी परीक्षा; यहां जानें हर जरूरी बात

Apr 10, 2026 08:12 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

राजस्थान हाईकोर्ट ने 58 पदों पर होने वाली ड्राइवर और शॉफर भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 26 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए hcraj.nic.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड करें।

राजस्थान हाईकोर्ट ड्राइवर भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड जारी, 26 अप्रैल को होगी परीक्षा; यहां जानें हर जरूरी बात

अगर आपने भी राजस्थान हाईकोर्ट में ड्राइवर या शॉफर की नौकरी के लिए फॉर्म भरा था तो अब आपके इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर ने 10 अप्रैल 2026 को इस अहम भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। अक्सर परीक्षा की तारीख नजदीक आते ही उम्मीदवारों के मन में कई तरह के सवाल उठने लगते हैं। एडमिट कार्ड कैसे मिलेगा? सेंटर कहां होगा? और परीक्षा के दिन किन बातों का खास खयाल रखना है? तो आपको घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आइए इस भर्ती परीक्षा की हर जरूरी बातों को विस्तार से जानते हैं।

26 अप्रैल को है परीक्षा

राजस्थान हाईकोर्ट के साथ-साथ RSLSA जयपुर, जिला अदालतों और DLSAs में कुल 58 पदों को भरने के लिए यह भर्ती निकाली गई थी। इनमें 27 पद शॉफर के लिए और 31 पद ड्राइवर के लिए तय किए गए हैं। इन पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट (लिखित परीक्षा) 26 अप्रैल 2026 को राजस्थान के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड यानी पेन और पेपर के जरिए होगी। ध्यान रहे, बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में घुसने नहीं दिया जाएगा, इसलिए इसे समय रहते डाउनलोड करना बेहद जरूरी है।

ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

कई बार वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत आती है। लेकिन अगर आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करेंगे, तो बिना किसी रुकावट के अपना हॉल टिकट पा सकेंगे -

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in को खोलें।

वेबसाइट के होमपेज पर आपको "Recruitment" या फिर "Latest Updates" का एक सेक्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

वहां आपको "Chauffeur for RHC and Driver for RSLSA, District Courts and DLSAs, 2025" का लिंक मिलेगा। सीधा एडमिट कार्ड वाले विकल्प पर जाएं।

अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना एप्लीकेशन या रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। इसके साथ ही अपना पासवर्ड या अपनी जन्मतिथि भरें।

स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को ध्यान से भरें और "Submit" बटन दबा दें।

बस, इतना करते ही आपका 'राजस्थान हाईकोर्ट शॉफर और ड्राइवर एडमिट कार्ड 2026' आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

इसे तुरंत पीडीएफ (PDF) फॉरमेट में डाउनलोड कर लें।

सुरक्षित रहने के लिए इसके कम से कम दो या तीन प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

एक जरूरी सलाह: एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही उस पर छपी अपनी जानकारी जैसे- आपका नाम, पिताजी का नाम, जन्मतिथि, फोटो और साइन को अच्छे से चेक कर लें। अगर इसमें कोई भी गलती नजर आए, तो 24 घंटे के अंदर हाईकोर्ट के हेल्पडेस्क से संपर्क करके उसे ठीक करवाएं।

परीक्षा के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां

परीक्षा वाले दिन छोटी सी चूक भी भारी पड़ सकती है। इसलिए आपको अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज अनिवार्य रूप से ले जाने होंगे। सबसे पहले तो अपने एडमिट कार्ड का साफ सुथरा प्रिंटआउट साथ रखें। इसके अलावा अपनी पहचान साबित करने के लिए एक ओरिजिनल फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या पासपोर्ट) जरूर साथ रखें।

चूंकि यह भर्ती ड्राइवर और शॉफर की है, इसलिए अपना वैध ड्राइविंग लाइसेंस अपने साथ ले जाना बिल्कुल न भूलें। इसके साथ ही अपनी वही दो पासपोर्ट साइज फोटो भी रख लें जो आपने फॉर्म भरते वक्त लगाई थीं। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, किसी भी तरह की किताबें या बैग ले जाने की सख्त मनाही है। इसलिए इन चीजों को सेंटर के बाहर ही अपने किसी जानने वाले के पास छोड़ दें या घर पर ही रखकर आएं।

अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड न हो तो क्या करें?

कभी-कभी तकनीकी दिक्कतों की वजह से वेबसाइट नहीं चलती। ऐसे में पैनिक होने की जरूरत नहीं है। अपने ब्राउज़र की कैशे (cache) हिस्ट्री क्लियर करें और दोबारा कोशिश करें। आप क्रोम की जगह फायरफॉक्स या किसी दूसरे ब्राउज़र का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। फिर भी बात न बने, तो तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एप्लीकेशन स्टेटस चेक करें और हाईकोर्ट के हेल्पडेस्क पर फोन लगाएं। आखिरी दिन का इंतजार बिल्कुल न करें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।