Hindi Newsकरियर न्यूज़rajasthan grade 4 result 2025 26 rssb group d result pdf direct link cut off dv process
Rajasthan Grade 4 Result 2025-26 आज कभी भी हो सकता है जारी, 21 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म

Rajasthan Grade 4 Result 2025-26 आज कभी भी हो सकता है जारी, 21 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म

संक्षेप:

राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा 2025-26 का रिजल्ट 16 जनवरी 2026 को जारी होगा। सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

Jan 16, 2026 05:17 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Rajasthan Grade 4 Result 2025-26: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने Rajasthan Grade 4 Result 2025 26 को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है। बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 16 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा। इसके साथ ही लगभग 21 लाख अभ्यर्थियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है।

RSSB द्वारा यह परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को पूरे राज्य में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन ग्रेड 4 यानी क्लास IV / ग्रुप D के कुल 53,749 पदों को भरने के लिए किया गया था। इनमें 48,199 पद नॉन TSP क्षेत्र और 5,550 पद TSP क्षेत्र के लिए निर्धारित हैं।

Rajasthan Grade 4 Result 2025-26: PDF में जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट 2025 26 को PDF फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल होंगे। यह रिजल्ट RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार वेबसाइट के ‘Results’ सेक्शन में जाकर रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकेंगे।

बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 16 जनवरी 2026 से PDF लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।

Rajasthan Grade 4 Result 2025-26: कट-ऑफ क्लियर करने वालों को मिलेगा अगला मौका

जो उम्मीदवार Rajasthan Grade 4 Cut Off 2025 26 को पार करेंगे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु, श्रेणी प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। DV प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम नियुक्ति सूची जारी की जाएगी।

Rajasthan Grade 4 Result 2025-26: मुख्य जानकारी

आयोजक संस्था: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB/RSMSSB)

पद का नाम: ग्रेड 4 / क्लास IV / ग्रुप D

कुल पद: 53,749

परीक्षा तिथि: 19–21 सितंबर 2025

रिजल्ट जारी होने की तारीख: 16 जनवरी 2026

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा + दस्तावेज सत्यापन

ऑफिशियल वेबसाइट: rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Grade 4 Result 2025-26: रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

1. सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर Candidate Corner पर क्लिक करें।

3. इसके बाद Results टैब खोलें।

4. अब “Result and Merit List of Rajasthan Grade 4 Recruitment 2025 26” लिंक पर क्लिक करें।

5. स्क्रीन पर PDF खुलेगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर होंगे।

6. Ctrl + F का उपयोग कर अपना रोल नंबर खोजें।

अगर आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप अगले चरण के लिए चयनित हो चुके हैं।

Rajasthan Grade 4 Result 2025-26: उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

गौरतलब है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। साथ ही, आगे की अपडेट के लिए RSSB की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस पर नियमित नजर बनाए रखें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;