Hindi Newsकरियर न्यूज़Rajasthan Education Department Transferred 117 Principals Just Before Board Exams
Rajasthan Principal Transfer: राजस्थान बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 117 प्रिंसिपलों के तबादले

Rajasthan Principal Transfer: राजस्थान बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 117 प्रिंसिपलों के तबादले

संक्षेप:

Rajasthan Principal Transfer List 2026: राजस्थान शिक्षा विभाग ने राज्य के स्कूलों में बड़े प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम दिया है। शिक्षा निदेशालय ने 117 प्रिंसिपलों के तबादले की दो अलग-अलग लिस्ट जारी कर दी हैं।

Jan 06, 2026 03:28 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Rajasthan Principal Transfer List 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर (RBSE) की 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। परीक्षा में जब केवल एक महीने का समय शेष रह गया है, तब राजस्थान शिक्षा विभाग ने राज्य के स्कूलों में बड़े प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम दिया है। शिक्षा निदेशालय ने 117 प्रिंसिपलों के तबादले की दो अलग-अलग लिस्ट जारी कर दी हैं, जिससे शैक्षणिक गलियारों में हलचल मच गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सचिवालय से हरी झंडी मिलते ही जारी हुई लिस्ट

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा तैयार की गई यह लिस्ट काफी समय से लंबित थी। यह लिस्ट करीब एक महीने पहले ही बीकानेर निदेशालय से जयपुर सचिवालय भेज दी गई थी। लंबी प्रतीक्षा के बाद, सचिवालय ने इन तबादलों को अपनी स्वीकृति प्रदान की, जिसके तुरंत बाद निदेशक ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए। जारी की गई दो लिस्ट में से एक में 39 और दूसरी में 78 प्रिंसिपलों के नाम शामिल हैं।

तबादलों का गणित

एक से दूसरे जिले में बदलाव: इस बार 50 फीसदी से अधिक तबादले एक जिले से दूसरे जिले में किए गए हैं।

टीए/डीए का नियम: अधिकांश प्रिंसिपलों के तबादले उनके स्वयं के आवेदन के आधार पर हुए हैं, इसलिए उन्हें यात्रा भत्ता (TA) और महंगाई भत्ता (DA) नहीं मिलेगा। हालांकि, कुछ अधिकारियों का तबादला प्रशासनिक आधार पर हुआ है, जिन्हें ये भत्ते देय होंगे। इन्हें सत्र के बीच में ही स्कूल छोड़कर नई जगह कार्यभार संभालना होगा।

रिटायरमेंट पोस्ट पर एडवांस बुकिंग: विभाग ने दूरदर्शिता दिखाते हुए उन पदों पर भी एडवांस में तबादले कर दिए हैं, जहां वर्तमान प्रिंसिपल 31 जनवरी को रिटायर होने वाले हैं। इन आदेशों पर स्पष्ट लिखा है कि ये 1 फरवरी से प्रभावी होंगे।

आदेशों में भी स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि ये तबादले राज्य सरकार से प्राप्त पत्र और निर्देशों के आधार पर किए गए हैं। बोर्ड परीक्षा के समय स्कूलों में प्रिंसिपल की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, विशेषकर परीक्षा केंद्रों के प्रबंधन और आंतरिक व्यवस्थाओं के लिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

दिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।