Rajasthan CET 12th level: सीईटी में 6 सवालों को किया गया डिलीट, 60 फीसदी पास, पटवारी भर्ती जल्द

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • इन विभागों के लिए मिली पात्रता अभ्यर्थियों को राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा, राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा, राजस्थान पंचायती राज, राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड, राजस्थान कृषि उपज मंडी, लोक सेवा आयोग कार्यालय लिपिकीय सेवा, आदि में मौका मिलेगा।

Rajasthan CET 12th level: सीईटी में 6 सवालों को किया गया डिलीट, 60 फीसदी पास, पटवारी भर्ती जल्द

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (सीईटी)- 2024 सीनियर सैकंडरी लेवल एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस रिजल्ट में करीब 60 फीसदी उम्मीदवार पास हुएहैं। आपको बता दें कि फाइनल रिजल्ट में 900 में से 6 सवालों को डिलीट किया गया है। 15.4 लाख अभ्यर्थियों में से रिकॉर्ड 9.17 लाख अभ्यर्थी पात्रता हासिल कर चुके हैं। कर्मचारी चयन बोर्ड के चैयरमैन ने एक्स पर जानकारी दी है कि CET सीनियर सेकेंडरी परीक्षा जो कि 22 से 24 अक्टूबर 2024 में 6 पारियों में करवाई गई थी, में 15.4 लाख में से 9.17 लाख कैंडिडेट्स क्वालीफाई हुए हैं। कुल 900 प्रश्नों में 6 प्रश्न डिलीट हुए हैं।। सभी सफल कैंडिडेट्स को बहुत बधाई। आपको बता दें कि सीईटी पास करके आप विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें पटवारी भर्ती, कनिष्ठ सहायक भर्ती कृषि विपणन विभाग और पंचायती राज विभाग में होगी। इसके अलावा लिपिक ग्रेड भर्ती समेत कुल 12 विभागों में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

RSMSSB cet 12th लेवल रिजल्ट 2024 कैसे करें चेक

RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें। यहां दिए गए लिंर CET 12वीं लेवल 2024 पर क्लिक करें।

रिजल्ट पीडीएफ में अपने रोल नंबर से आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

अब कौन सी भर्ती निकलने वाली है

राजस्थान पटवारी भर्ती ( राजस्व विभाग) राजस्थान में जल्द ही पटवारी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इस भर्ती के लिए सीईटी ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। कहा जा रहा है कि इस भर्ती का एग्जाम मई में आयोजित हो सकता है।

इन विभागों में होगी भर्ती
इन विभागों के लिए मिली पात्रता अभ्यर्थियों को राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा, राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा, राजस्थान पंचायती राज, राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड, राजस्थान कृषि उपज मंडी, लोक सेवा आयोग कार्यालय लिपिकीय सेवा, आदि में मौका मिलेगा।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़Rajasthan CET में 6 सवालों को किया गया डिलीट, 60 फीसदी पास, पटवारी भर्ती जल्द