Rajasthan BSTC Pre DElEd Toppers List : राजस्थान बीएसटीपीसी प्री डीएलएड में मुस्कान चौधरी ने किया टॉपर, देखें टॉपर लिस्ट
Rajasthan BSTC Pre DElEd Toppers List : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में श्रीगंगानगर के दौलतपुरा की मुस्कान चौधरी ने 600 में से 552.6076 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Toppers List : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में श्रीगंगानगर के दौलतपुरा की मुस्कान चौधरी ने 600 में से 552.6076 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अजमेर जिले की चीताखेड़ा निवासी चंचल वैष्णव ने 600 में से 551.831 अंक के साथ दूसरा और भीलवाड़ा के थलकला निवासी त्रिलोक बैरागी ने 600 में से 551.4906 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। शिक्षा मंत्री ने गांधी भवन में ऑनलाइन रिजल्ट जारी करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए अभ्यर्थियों को कॉल कर बधाई दी। विवि ने परीक्षा के मात्र 20 दिन में रिजल्ट घोषित किया।
परीक्षा का आयोजन बीएसटीसी की करीब 23000 सीटों के लिए किया गया था। परीक्षा 20 मई को हुई थी। परीक्षा में 605242 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 4 लाख 97 हजार 178 (4,97,178) अभ्यर्थी यानी 82.16 फीसदी ने परीक्षा दी। परिणाम की घोषणा के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि वह 1000 स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई शुरू करने वाले हैं।
नई टीचर भर्ती के सवाल पर क्या बोले
नई भर्तियों के सवाल पर मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि लगातार टीचर्स सेवानिवृत्ति होते हैं, कुछ का देहांत हो जाता है और कुछ नए स्कूल भी खुलते हैं। ऐसे में जैसे जैसे टीचर्स की जरूरत होती है उसके अनुसार ही नई भर्ती की जाएगी।
BSTC Pre DElEd Result 2026 : कैसे चेक करें बीएसटीसी रिजल्ट
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट https://predeledraj2026.com पर जाएं।
स्टेप 2- Pre DElEd Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- रोल नंबर व जन्मतिथि की डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 4- सब्मिट या प्रोसीड बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट जरूर ले लें।
अब काउंसलिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए संस्थान आवंटित किए जाएंगे। आपको ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और आवश्यक प्रमाण-पत्रों (मार्कशीट, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र आदि) की सत्यापित फोटो कॉपी इस आवंटित संस्थान में जमा करवानी होगी
काउंसिलिंग के लिए मुख्य रूप से निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी
सामान्य शैक्षणिक व अन्य दस्तावेज:
ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट आउट (हार्ड कॉपी)।
माध्यमिक (10वीं) और उच्च माध्यमिक (12वीं) कक्षा की अंकतालिका (Marksheet) व प्रमाण पत्र।
जो अभ्यर्थी 2026 में 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं, उनके लिए काउंसलिंग के समय तक निर्धारित न्यूनतम प्राप्तांक प्रतिशत के साथ 12वीं पास करने की अंकतालिका प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
बैंक खाता पासबुक
मूल निवास और आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र:
आरक्षण का लाभ लेने के लिए राजस्थान राज्य के मूल निवासी (Bonafide Resident) होने का प्रमाण-पत्र (जिला मजिस्ट्रेट / एस.डी.एम. द्वारा निर्धारित प्रपत्र में जारी)।
सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति/आरक्षण प्रमाण पत्र (SC, ST, OBC, MBC, EWS, टाडा, सहरिया आदि के लिए)।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अति पिछड़ा वर्ग (MBC) के मामले में प्रमाण पत्र एक वर्ष के लिए मान्य होता है, लेकिन क्रीमीलेयर में नहीं होने का शपथ पत्र देने पर इसे अधिकतम 3 वर्ष तक मान्य किया जा सकता है
विशेष श्रेणी (Sub-Category) के प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


