Rajasthan BSTC Pre DElED Result OUT: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट Link, जानें काउंसलिंग प्रक्रिया, कैसे होगा दाखिला
Rajasthan BSTC Pre DElED Result: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट घोषित हो गया है। अब विद्यार्थियों को काउंसलिंग से दाखिला मिलेगा। डीएलएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।

Rajasthan BSTC Pre DElED Result: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट घोषित हो गया है। अब विद्यार्थियों को काउंसलिंग से दाखिला मिलेगा। डीएलएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों को उनकी चॉइस फिलिंग, मेरिट व रैंक के आधार पर कॉलेज मिलेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए जल्द ही काउंसलिंग का राउंड वाइज शेड्यूल जारी होगा। predeledraj2026.com पर जाकर आवेदन करनी होगा।
- काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के दौरान शुल्क भी ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। संस्थान सूची के अनुसार विकल्प भरने होंगे। फिर फर्स्ट सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होगा।
- बीएसटीएस काउंसलिंग में स्टूडेंट्स की ओर से भरे जाने वाले विकल्पों के आधार पर शिक्षा संस्थानों में प्रवेश मिल सकेगा। काउंसलिंग के द्वारा अभ्यर्थियों को अध्यापक शिक्षा संस्थान/संस्थानों का आवंटन होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद अलॉमेंट, कॉलेज रिपोर्टिंग, अपवार्ड मूवमेंट, फीस रिफंड की प्रक्रिया होगी।
- पहले राउंड में चुने गए अभ्यर्थी ऑनलाइन शुल्क भुगतान करेंगे । संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में रिपोर्टिंग करेंगे। दस्तावेजों का सत्यापन तथा ऑनलाइन प्रमाणन भी करेंगे ।
- संस्थान द्वारा प्रमाणीकरण के बाद अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगइन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करेंगे।
- यदि अभ्यर्थी अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो बाद में कर सकेंगे। इसके बाद अपवर्ड मूवमेंट परिणाम जारी होगा।
- द्वितीय चरण की अलॉटमेंट सूची जारी होगी। रिपोर्टिंग करेंगे। दस्तावेज सत्यापन, ऑनलाइन प्रमाणन और प्रोविजनल प्रवेश पर्ची डाउनलोड की जाएगी।
- तृतीय चरण की अलॉटमेंट सूची जारी होगी। संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग करेंगे । इस दौरान शिक्षा संस्थाओं द्वारा अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन व दाखिले को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना होगा।
- अभ्यर्थी को शुल्क रिफंड करना - दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के 45 कार्यादिवस अवधि में।
किन दस्तावेजों की आवश्यकता
बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट के बाद काउंसिलिंग के लिए मुख्य रूप से निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी
प्री. डी.एल.एड. परीक्षा 2026 के बाद काउंसलिंग और प्रवेश के समय आपको आवंटित संस्थान में अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ-साथ आवश्यक प्रमाण-पत्रों की सत्यापित फोटो कॉपी जमा करवानी होगी
सामान्य शैक्षणिक व अन्य दस्तावेज:
ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट आउट (हार्ड कॉपी)।
माध्यमिक (10वीं) और उच्च माध्यमिक (12वीं) कक्षा की अंकतालिका (Marksheet) व प्रमाण पत्र।
जो अभ्यर्थी 2026 में 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं, उनके लिए काउंसलिंग के समय तक निर्धारित न्यूनतम प्राप्तांक प्रतिशत के साथ 12वीं पास करने की अंकतालिका प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
बैंक खाता पासबुक
मूल निवास और आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र:
आरक्षण का लाभ लेने के लिए राजस्थान राज्य के मूल निवासी (Bonafide Resident) होने का प्रमाण-पत्र (जिला मजिस्ट्रेट / एस.डी.एम. द्वारा निर्धारित प्रपत्र में जारी)।
सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति/आरक्षण प्रमाण पत्र (SC, ST, OBC, MBC, EWS, टाडा, सहरिया आदि के लिए)।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अति पिछड़ा वर्ग (MBC) के मामले में प्रमाण पत्र एक वर्ष के लिए मान्य होता है, लेकिन क्रीमीलेयर में नहीं होने का शपथ पत्र देने पर इसे अधिकतम 3 वर्ष तक मान्य किया जा सकता है
विशेष श्रेणी (Sub-Category) के प्रमाण पत्र (यदि लागू हो):
विधवा महिलाएं: पति का मृत्यु प्रमाण-पत्र और पुनर्विवाह नहीं करने का नोटरी पब्लिक से प्रमाणित शपथ पत्र।
तलाकशुदा / परित्यक्ता महिलाएं: सक्षम न्यायालय द्वारा जारी डिक्री और पुनर्विवाह नहीं करने का नोटरी पब्लिक से प्रमाणित शपथ पत्र।
दिव्यांग (विकलांग) अभ्यर्थी: मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी किया गया 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता का प्रमाण-पत्र।
भूतपूर्व सैनिक एवं रक्षा आश्रित (ARMY, NAVY, AIRFORCE): सक्षम स्तर से जारी प्रमाण पत्र (काउंसलिंग के समय इसे प्रस्तुत नहीं करने पर इस श्रेणी के आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा)
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


