Rajasthan BSTC Pre DElEd Result Link : आ गया राजस्थान बीएसटीपीसी प्री डीएलएड रिजल्ट का लिंक, डालें रोल नंबर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result Link: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद परिणाम चेक का लिंक आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर एक्टिव कर दिया गया है।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result Link : आ गया राजस्थान बीएसटीपीसी प्री डीएलएड रिजल्ट का लिंक, डालें रोल नंबर

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result Link: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद परिणाम चेक का लिंक आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर एक्टिव कर दिया गया है। विद्यार्थी अपना रिजल्ट predeledraj2026.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। रोल नंबर डालकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्री-डीएलएड परीक्षा-2026 का रिजल्ट खुला विश्वविद्यालय स्थित गांधी भवन में घोषित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परीक्षा के मुख्य समन्वयक एवं कुलगुरु प्रो. बीएल वर्मा ने की। परीक्षा में कुल 6 लाख 5 हजार 242 आवेदन प्राप्त हुए थे और परीक्षा में कुल 4 लाख 97 हजार 178 परीक्षार्थी उपस्थित हुए हैं। परीक्षा 41 जिलों में संपन्न हुई है। प्रदेश के कुल 1774 परीक्षा केन्द्रों पर दो पारियों में परीक्षा 20 मई हुई थी।

BSTC Pre DElEd Result 2026 : कैसे चेक करें बीएसटीसी रिजल्ट

स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट https://predeledraj2026.com पर जाएं।

स्टेप 2- Pre DElEd Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- रोल नंबर व जन्मतिथि की डिटेल्स दर्ज करें।

स्टेप 4- सब्मिट या प्रोसीड बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट जरूर ले लें।

Direct Link 1

Direct Link 2

राजस्थान बीएसटीसी डीएलएड न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स

श्रेणी न्यूनतम पासिंग अंक

सामान्य 50%

एससी एसटी 45%

ओबीसी 45%

दिव्यांग 45%

विधवा / तलाकशुदा महिला उम्मीदवार (सामान्य श्रेणी) 45%

बीएसटीसी परिणाम आने के पश्चात् काउंसिलिंग और प्रवेश की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी

प्रक्रिया के मुख्य चरण और नियम इस प्रकार हैं:

संस्थान का आवंटन और दस्तावेज़ जमा करना: परीक्षा के बाद काउंसलिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए संस्थान आवंटित किए जाएंगे। आपको ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और आवश्यक प्रमाण-पत्रों (मार्कशीट, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र आदि) की सत्यापित फोटो कॉपी इस आवंटित संस्थान में जमा करवानी होगी

पात्रता और दस्तावेज़ सत्यापन: केवल परीक्षा देने से प्रवेश सुनिश्चित नहीं होता। आपकी अंतिम योग्यता का निर्धारण प्रवेश के समय आपके द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज़ों की जाँच के आधार पर ही किया जाएगा।

विशेष श्रेणी प्रमाण पत्र: यदि आपने किसी विशेष आरक्षण श्रेणी (जैसे भूतपूर्व सैनिक या रक्षा आश्रित) के तहत आवेदन किया है, तो काउंसलिंग के समय सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है, अन्यथा आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा।

बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट के बाद काउंसिलिंग के लिए मुख्य रूप से निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी

Rajasthan BSTC Pre DElED Result 2026 Live: बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट के बाद काउंसिलिंग के लिए मुख्य रूप से निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी

सामान्य शैक्षणिक व अन्य दस्तावेज:

ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट आउट (हार्ड कॉपी)।

माध्यमिक (10वीं) और उच्च माध्यमिक (12वीं) कक्षा की अंकतालिका (Marksheet) व प्रमाण पत्र।

जो अभ्यर्थी 2026 में 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं, उनके लिए काउंसलिंग के समय तक निर्धारित न्यूनतम प्राप्तांक प्रतिशत के साथ 12वीं पास करने की अंकतालिका प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

बैंक खाता पासबुक

मूल निवास और आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र:

आरक्षण का लाभ लेने के लिए राजस्थान राज्य के मूल निवासी (Bonafide Resident) होने का प्रमाण-पत्र (जिला मजिस्ट्रेट / एस.डी.एम. द्वारा निर्धारित प्रपत्र में जारी)।

सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति/आरक्षण प्रमाण पत्र (SC, ST, OBC, MBC, EWS, टाडा, सहरिया आदि के लिए)।

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अति पिछड़ा वर्ग (MBC) के मामले में प्रमाण पत्र एक वर्ष के लिए मान्य होता है, लेकिन क्रीमीलेयर में नहीं होने का शपथ पत्र देने पर इसे अधिकतम 3 वर्ष तक मान्य किया जा सकता है

विशेष श्रेणी (Sub-Category) के प्रमाण पत्र (यदि लागू हो):

विधवा महिलाएं: पति का मृत्यु प्रमाण-पत्र और पुनर्विवाह नहीं करने का नोटरी पब्लिक से प्रमाणित शपथ पत्र।

तलाकशुदा / परित्यक्ता महिलाएं: सक्षम न्यायालय द्वारा जारी डिक्री और पुनर्विवाह नहीं करने का नोटरी पब्लिक से प्रमाणित शपथ पत्र।

दिव्यांग (विकलांग) अभ्यर्थी: मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी किया गया 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता का प्रमाण-पत्र।

भूतपूर्व सैनिक एवं रक्षा आश्रित (ARMY, NAVY, AIRFORCE): सक्षम स्तर से जारी प्रमाण पत्र (काउंसलिंग के समय इसे प्रस्तुत नहीं करने पर इस श्रेणी के आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा)

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।