Rajasthan BSTC Pre DElED Result 2026 OUT Link : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट जारी लिंक predeledraj2026.com

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Rajasthan BSTC Pre DElED Result 2026 : वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा-2026 का परिणाम predeledraj2026.com पर जारी हो गया है। नतीजे खुला विश्वविद्यालय स्थित गांधी भवन से घोषित हुए हैं।

Rajasthan BSTC Pre DElED Result 2026 OUT Link : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट जारी लिंक predeledraj2026.com

Rajasthan BSTC Pre DElED Result 2026 : वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा-2026 का परिणाम predeledraj2026.com पर जारी हो गया है। वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है जिस पर क्लिक कर परिणाम देखा जा सकता है। नतीजे खुला विश्वविद्यालय स्थित गांधी भवन से घोषित हुए। परिणाम की घोषणा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता परीक्षा के मुख्य समन्वयक एवं कुलगुरु प्रो. बीएल वर्मा ने की। पहले इसका आयोजन 10 जून को जयपुर में जेएलएन मार्ग स्थित वीएमओयू के क्षेत्रीय केंद्र पर दोपहर बाद 3 बजे होना था। अपरिहार्य कारणों से यह कार्यक्रम अब कोटा में इसी दिन दोपहर बाद 3 बजे जारी हुआ।

Direct Link

परीक्षा में कुल 6 लाख 5 हजार 242 आवेदन प्राप्त हुए थे और परीक्षा में कुल चार लाख 97 हजार 178 परीक्षार्थी उपस्थित हुए हैं। परीक्षा 41 जिलों में संपन्न हुई है। प्रदेश के कुल 1774 परीक्षा केन्द्रों पर दो पारियों में परीक्षा 20 मई हुई थी।

Rajasthan BSTC Pre DElED Result 2026 : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट कैसे देखें

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।

यहां होमपेज पर Pre DElEd Examination 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि की डिटेल्स दिए गए बॉक्स में भर दें।

सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर स्कोरकार्ड आ जाएगा।

इसमें आप अपनी सभी डिटेल्स ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

बीएसटीसी की कितनी सीटें पर दाखिला

राजस्थान डीएलएड प्रवेश परीक्षा के जरिए कॉलेजों में लगभग 25 हजार 970 सीटों पर दाखिला की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए जिन भी उम्मीदवारों ने एग्जाम दिया है, परिणाम जारी होने के बाद सबसे पहले उनकी काउंसलिंग का प्रोसेस शुरू होगा।

राजस्थान बीएसटीसी डीएलएड न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स

श्रेणी न्यूनतम पासिंग अंक

सामान्य 50%

एससी एसटी 45%

ओबीसी 45%

दिव्यांग 45%

विधवा / तलाकशुदा महिला उम्मीदवार (सामान्य श्रेणी) 45%

5 प्रतिशत सीटों पर राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को मिलेगा दाखिला

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 में प्रवेश क्षमता की अधिकतम 5 प्रतिशत सीटों पर राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जा सकेगा। राजस्थान राज्य के बाहर के अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी में ही पात्र होंगे। नतीजों के बाद काउंसलिंग से दाखिला मिलेगा।

बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा क्यों होती है

प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है। थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती लेवल वन टीचर के लिए दो वर्षीय डीएलएड कोर्स करना अनिवार्य है। थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती लेवल वन टीचर के लिए दो वर्षीय डीएलएड कोर्स करना अनिवार्य है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।