Rajasthan BSTC Pre DElEd Counselling dates : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड काउंसलिंग आज से, देखें तिथियां और नियम
Rajasthan BSTC Pre DElEd Counselling dates : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड दाखिले के लिए काउंसलिंग के लिए आवेदन व चॉइस फिलिंग आज से कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल कोई भी अभ्यर्थी इसमें हिस्सा ले सकता है।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Counselling dates : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किए जाने के बाद वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा ने की काउंसलिंग प्रक्रिया का शेड्यूल और नियम कायदे जारी कर दिए हैं। काउंसलिंग के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 11 जून 2026 से शुरू होगी। परीक्षा में शामिल कोई भी अभ्यर्थी अपने अंकों के आधार पर 3000 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा कर काउंसलिंग में भाग ले सकता है। आज से अभ्यर्थी फॉर्म में करेक्शन भी कर सकते हैं। अभ्यर्थी करेक्शन पैनल के माध्यम से 200/- रुपये का शुल्क देकर आवेदन में सुधार कर सकते हैं। हालांकि, नाम, माता-पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और पाठ्यक्रम के प्रकार में संशोधन नहीं किया जा सकता।
कॉलेज चॉइस फिलिंग
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अधिक से अधिक कॉलेजों (अध्यापक शिक्षा संस्थानों) का चयन करें। विकल्प भरने की कोई सीमा नहीं है और कम से कम एक कॉलेज या जिले का चयन करना अनिवार्य है। यदि निर्धारित तिथि तक चॉइस लॉक नहीं की जाती है, तो वे अंतिम तिथि के बाद स्वतः लॉक हो जाएंगी
पात्रता एवं दस्तावेज
काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। सामान्य श्रेणी (GEN) के लिए न्यूनतम 50% और अन्य श्रेणियों (SC/ST/OBC/EWS/PH आदि) के लिए 45% अंक होना अनिवार्य है। गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज देने पर प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा और 3000 रुपये जब्त कर लिए जाएंगे
रिफंड
प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने पर यदि किसी अभ्यर्थी को कॉलेज आवंटित नहीं होता है, तो 100/- रुपये काटकर 2900/- रुपये वापस किए जाएंगे। यदि कॉलेज आवंटित होने के बाद अभ्यर्थी रिपोर्टिंग नहीं करता है, तो 500/- रुपये काटकर 2500/- रुपये वापस किए जाएंगे
अपवर्ड मूवमेंट
कॉलेज आवंटित होने के बाद 13555/- रुपये प्रवेश शुल्क जमा कर कॉलेज में रिपोर्टिंग करने वाले अभ्यर्थी अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं। नया कॉलेज मिलने पर वहाँ फिर से रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है, लेकिन दोबारा फीस नहीं देनी होगी। यदि नया कॉलेज नहीं मिलता है, तो पुराना कॉलेज ही रहेगा।
बीएसटीसी प्री डीएलएड काउंसलिंग 2026 की तिथियां
पंजीकरण और प्रथम चरण:
आवेदन में संशोधन (200/- रुपये के साथ): 11-06-2026 से 16-06-2026 तक
काउंसलिंग पंजीयन शुल्क (3000/- रुपये) और कॉलेज विकल्प भरना: 11-06-2026 से 16-06-2026 तक
प्रथम चरण की अलॉटमेंट सूची जारी होना: 20-06-2026
प्रथम चरण के लिए प्रवेश शुल्क (13555/- रुपये) का भुगतान: 20-06-2026 से 27-06-2026 तक
आवंटित कॉलेज में स्वयं उपस्थित होकर रिपोर्टिंग करना: 20-06-2026 से 29-06-2026 तक
संस्थानों द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन और प्रोविजनल स्लिप प्राप्त करना: 20-06-2026 से 29-06-2026 तक
कक्षाओं का आरंभ: 01-07-2026 (बुधवार)
अपवर्ड मूवमेंट प्रक्रिया:
अपवर्ड मूवमेंट हेतु आवेदन की तिथि: 03-07-2026 से 04-07-2026 तक
अपवर्ड मूवमेंट उपरांत आवंटन की घोषणा: 07-07-2026
नए आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग और सत्यापन: 07-07-2026 से 09-07-2026 तक
द्वितीय चरण :
द्वितीय चरण की अलॉटमेंट सूची: 13-07-2026
शुल्क (13555/- रुपये) भुगतान की तिथि: 14-07-2026 से 19-07-2026 तक
कॉलेज में रिपोर्टिंग और दस्तावेजों का सत्यापन: 14-07-2026 से 20-07-2026 तक
तृतीय चरण :
तृतीय चरण की अलॉटमेंट सूची: 22-07-2026
शुल्क (13555/- रुपये) भुगतान की तिथि: 22-07-2026 से 27-07-2026 तक
कॉलेज में रिपोर्टिंग और दस्तावेजों का सत्यापन: 22-07-2026 से 28-07-2026 तक
शुल्क रिफंड
अभ्यर्थी की बची हुई शुल्क रिफंड करने की प्रक्रिया प्रवेश पूर्ण होने के 45 कार्यदिवस अवधि में की जाएगी।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


