Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card Direct Link : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी predeledraj2025.in/BstC25/vcnt.php पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

bstc admit card

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी predeledraj2025.in/BstC25/vcnt.php पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार को अपना एडमिड कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी। शेड्यूल के मुताबिक राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड रविवार 25 मई 2025 को जारी होने थे लेकिन इन्हें एक दिन पहले ही शनिवार देर रात जारी कर दिया गया। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की ओर से राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा का आयोजन 1 जून 2025 को दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12 और दूसरी शिफ्ट 2.30 बजे से 5.30 बजे तक होगी। आपको बता दें कि प्रदेश के 377 डीएलएड कॉलेजों की 25970 सीटों पर एडमिशन के लिए छह लाख से ज्यादा फॉर्म आए हैं। इसमें 4 लाख 17 हजार 500 महिलाएं और 1 लाख 87 हजार 500 पुरुष अभ्यर्थी हैं। प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है। थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती लेवल वन टीचर के लिए दो वर्षीय डीएलएड कोर्स करना अनिवार्य है।

 Direct Link

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा: परीक्षा दिन के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

1.सभी उम्मीदवार एग्जाम सेंटर्स पर अपना एडमिट कार्ड जरूर लेकर जाएं।

2.उम्मीदवार अपने साथ अपना पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट/आधार कार्ड जरूर रखें। आपके पहचान पत्र पर आपका वही नाम होना चाहिए, जो आपके एडमिट कार्ड पर लिखा है।

3. उम्मीदवार अपने साथ नीला या काला बॉल पॉइंट पैन जरूर लेकर जाएं।

4. कोई भी उम्मीदवार अपने साथ परीक्षा हॉल में मोबाईल फोन, ब्लूटूथ, घड़ी, लॉग टेबल, हथियार, किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, वाइटनर, ज्यामिति बॉक्स, किसी भी प्रकार की पठनीय सामग्री, नोट आदि परीक्षा हॉल के अंदर नहीं ले जा सकते हैं।

5.परीक्षा आयोजित करने वाली प्राधिकरण किसी भी उम्मीदवार के मोबाईल फोन और अन्य गैजेट की जिम्मेदारी नहीं लेगी।

Rajasthan bstc admit card 2025: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

स्टेप-1 - सबसे पहले predeledraj2025.in पर जाएं।

स्टेप 2 - एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- एडमिट कार्ड पेज खुलने पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।

स्टेप 4 - सभी नियम पढ़ें और चेक बॉक्स पर क्लिक (राइट का निशान आएगा) करें।

स्टेप 5- प्रीसीड पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

एंट्रेंस एग्जाम के बाद का पूरा शेड्यूल व काउंसलिंग तिथियां

- बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन 1 जून को किया जाएगा

- एडमिट कार्ड 25 मई रविवार को जारी होंगे

- आंसर की 5 जून 2025 को

- यदि किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में आपत्ति हो तो वे 05 जून से 09 जून 2025 (सोमवार) तक 100 रुपये शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं अंतिम उत्तर कुंजी और आपत्तियों का निस्तारण 12 जून 2025 (गुरुवार) को किया जाएगा।

- परीक्षा परिणाम 18 जून 2025 (बुधवार) को घोषित किया जाएगा।

काउंसलिंग

- 18 जून से 24 जून 2025 तक ₹3000 शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा कर संस्थान सूची के अनुसार विकल्प भरने होंगे।

- पहले चरण की अलॉटमेंट सूची 27 जून 2025 (शुक्रवार) को जारी होगी।

- चुने गए अभ्यर्थी 27 जून से 03 जुलाई 2025 तक ₹13,555 का ऑनलाइन शुल्क भुगतान करेंगे ।

- 27 जून से 04 जुलाई 2025 तक संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में रिपोर्टिंग करेंगे। इसी अवधि में संस्थान दस्तावेजों का सत्यापन तथा ऑनलाइन प्रमाणन भी करेंगे ।

- कक्षाओं का आरंभ 03 जुलाई 2025 (गुरुवार) से होगा।

- यदि अभ्यर्थी अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो वे 04 और 05 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं, जिसका परिणाम 07 जुलाई 2025 को घोषित होगा।

- इसके बाद 07 से 10 जुलाई 2025 तक फिर से संस्थान में रिपोर्टिंग करनी होगी।

- द्वितीय चरण की अलॉटमेंट सूची 13 जुलाई 2025 (रविवार) को जारी होगी।

- चुने गए अभ्यर्थी 14 से 18 जुलाई 2025 तक शुल्क भुगतान तथा 14 से 19 जुलाई 2025 तक रिपोर्टिंग करेंगे। इसी अवधि में दस्तावेज सत्यापन, ऑनलाइन प्रमाणन और प्रोविजनल प्रवेश पर्ची डाउनलोड की जाएगी।

- यदि आवश्यकता हुई तो तृतीय चरण की अलॉटमेंट प्रक्रिया भी की जाएगी, जिसकी सूची 22 जुलाई 2025 (मंगलवार) को जारी होगी। इसमें चुने गए अभ्यर्थी 22 से 25 जुलाई 2025 तक शुल्क जमा कर 22 से 26 जुलाई 2025 तक संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग करेंगे ।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।