Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2026 OUT: प्री डीएलएड परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, जानें पूरा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

राजस्थान BSTC Pre DElEd Admit Card 2026 जारी हो गया है। यहां जानें पूरा सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, मार्किंग स्कीम और परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2026 OUT: प्री डीएलएड परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, जानें पूरा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

Rajasthan Pre D.El.Ed. BSTC admit card 2026 released , rajasthan bstc admit card 2026 OUT : राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के बीच इन दिनों BSTC यानी प्री डीएलएड परीक्षा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने राजस्थान BSTC Pre D.El.Ed 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थियों की तैयारी और तेज हो गई है, क्योंकि इस परीक्षा के जरिए ही राजस्थान में डीएलएड कोर्स में प्रवेश मिलता है और आगे चलकर सरकारी शिक्षक बनने का रास्ता खुलता है।

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 में इस बार भी बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे में प्रतियोगिता काफी कठिन मानी जा रही है। उम्मीदवारों के लिए सिर्फ पढ़ाई करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि परीक्षा के लेटेस्ट सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की सही जानकारी होना भी बेहद जरूरी है। सही रणनीति और समय प्रबंधन के साथ तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के सफल होने की संभावना अधिक रहती है।

राजस्थान BSTC प्री डीएलएड 2026 सिलेबस

परीक्षा के अंग्रेजी सेक्शन में उम्मीदवारों की भाषा समझ और ग्रामर क्षमता को परखा जाएगा। इसमें कॉम्प्रिहेंशन, वन वर्ड सब्स्टीट्यूशन, प्रूफ रीडिंग, नैरेशन, सेंटेंस कंप्लीशन, प्रीपोजिशन, कंजंक्शन, करेक्शन ऑफ सेंटेंसेज, टाइप्स ऑफ सेंटेंसेज, टेंस, वोकैबुलरी, सिनोनिम, एंटोनिम, आर्टिकल्स और स्पेलिंग एरर्स जैसे विषय शामिल किए गए हैं। वहीं राजस्थान सामान्य अध्ययन में राज्य के इतिहास, अर्थव्यवस्था, भूगोल, कला-संस्कृति, साहित्य, पर्यटन, सामाजिक जीवन और राजनीतिक पहलुओं से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

हिंदी भाषा खंड में समानार्थी शब्द, विलोम शब्द, युग्म शब्द, वाक्य निर्माण, शब्द एवं वाक्य सुधार, मुहावरे और कहावतें, संज्ञा, समास, उपसर्ग और प्रत्यय जैसे टॉपिक्स शामिल हैं। संस्कृत सेक्शन में शब्द रचना, उपसर्ग, प्रत्यय, समास, लिंग और संज्ञा से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा मानसिक अभिक्षमता में समानता, भेदभाव, तर्कशक्ति, संबंध और विश्लेषण क्षमता पर आधारित प्रश्न होंगे। शिक्षण अभिक्षमता खंड में शिक्षण एवं अधिगम, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक संवेदनशीलता, रचनात्मकता, संचार कौशल और व्यावसायिक दृष्टिकोण जैसे विषय शामिल किए गए हैं।

ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी परीक्षा

राजस्थान BSTC प्री डीएलएड परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए कुल 600 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा। खास बात यह है कि परीक्षा में किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। यानी गलत उत्तर देने या प्रश्न छोड़ने पर कोई अंक नहीं काटे जाएंगे।

क्या है परीक्षा का पैटर्न

परीक्षा पैटर्न के अनुसार भाग A में मेंटल एबिलिटी से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 150 अंकों के होंगे। भाग B में राजस्थान सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न होंगे और इसके लिए भी 150 अंक निर्धारित हैं। भाग C में शिक्षण अभिक्षमता से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके कुल 150 अंक होंगे। वहीं भाग D में अंग्रेजी से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 60 अंकों के होंगे। इसके अलावा हिंदी या संस्कृत में से चयनित विषय से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 90 अंक निर्धारित किए गए हैं।

राजस्थान BSTC प्री डीएलएड 2026 परीक्षा का आयोजन वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा किया जा रहा है। यह दो वर्षीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई थी।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।