राजस्थान BSTC Pre D.El.Ed का आ गया एडमिट कार्ड, कैसे बनते हैं शिक्षक? कितनी सीटें; जानिए पूरी डिटेल

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राजस्थान में सरकारी शिक्षक कैसे बनते हैं। BSTC क्या होती है और इस बार कितनी सीटें हैं, इसके क्या योग्यता चाहिए। आइए जानते हैं जानिए राजस्थान प्री डीएलएड से जुड़ी पूरी जानकारी।

राजस्थान BSTC Pre D.El.Ed का आ गया एडमिट कार्ड, कैसे बनते हैं शिक्षक? कितनी सीटें; जानिए पूरी डिटेल

Rajasthan Pre D.El.Ed. BSTC admit card 2026 released , rajasthan bstc admit card 2026 OUT : राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के बीच इन दिनों BSTC यानी प्री डीएलएड को लेकर जबरदस्त चर्चा है। राजस्थान BSTC प्री Pre D.El.Ed का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस बार 20 मई को परीक्षा निर्धारित है। ऐसे में बहुत से लोगों के जेहन में ये बात तैरती होगी कि आखिर राजस्थान में शिक्षक कैसे बनते हैं? कई लोगों के मन में यह सवाल होता होगा कि आखिर BSTC क्या होती है, इसमें कितनी सीटें होती हैं और इसके बाद शिक्षक कैसे बनते हैं। खास बात यह है कि REET परीक्षा में शामिल होने के लिए BSTC को बेहद अहम माना जाता है। ऐसे में 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए यह कोर्स सरकारी नौकरी की दिशा में पहला बड़ा कदम बन चुका है।

क्या होती है BSTC?

BSTC यानी Basic School Teaching Certificate अब प्री डीएलएड (Pre D.El.Ed) के नाम से जाना जाता है। यह दो वर्षीय शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स होता है, जिसके जरिए अभ्यर्थी प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षक बनने की तैयारी करते हैं। राजस्थान में इस कोर्स का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है।

राजस्थान में कितनी हैं सीटें?

जानकारी के मुताबिक राजस्थान में BSTC की करीब 26 हजार सीटें उपलब्ध हैं। हर साल लाखों छात्र इन सीटों के लिए आवेदन करते हैं। एक सीट पर लगभग चार अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला देखने को मिलता है, जिससे प्रतियोगिता काफी कठिन हो जाती है।

BSTC के बाद कैसे बनते हैं शिक्षक?

BSTC कोर्स पूरा करने के बाद उम्मीदवार REET परीक्षा देने के योग्य हो जाते हैं। इसके बाद REET Pre और फिर REET Mains परीक्षा पास करनी होती है। सफल अभ्यर्थियों को कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक शिक्षक बनने का मौका मिलता है।

कितने कॉलेजों में मिलता है एडमिशन?

राजस्थानभर में लगभग 376 कॉलेजों में BSTC कोर्स संचालित किया जाता है। इनमें सरकारी और निजी दोनों संस्थान शामिल हैं। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर काउंसलिंग के जरिए कॉलेज आवंटित किए जाते हैं।

योग्यता और उम्र सीमा क्या है?

राजस्थान BSTC DElEd 2026 में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए कटऑफ डेट के आधार पर की जाएगी। हालांकि आवेदन के लिए कोई न्यूनतम आयु सीमा अलग से घोषित नहीं की गई है।

आरक्षित वर्ग को मिलेगी उम्र में छूट

राज्य सरकार के नियमों के अनुसार OBC, MBC, EWS, SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। इससे आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन में अतिरिक्त मौका मिलेगा।

महिलाओं को बड़ी राहत

BSTC 2026 में विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा लागू नहीं होगी। यानी ऐसी महिला उम्मीदवार किसी भी उम्र में आवेदन कर सकती हैं।

अच्छे नंबर पर मिल सकता है बेहतर कॉलेज

गौरतलब है कि परीक्षा में 450 से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को अच्छे कॉलेज मिलने की संभावना ज्यादा रहती है। इसलिए तैयारी के दौरान मजबूत रणनीति और नियमित अभ्यास बेहद जरूरी माना जाता है। कम उम्र में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए BSTC एक शानदार अवसर माना जाता है। यही वजह है कि हर साल इस परीक्षा के प्रति युवाओं का आकर्षण लगातार बढ़ता जा रहा है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।