Rajasthan Board 12th Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द, पिछले साल किसने किया था टॉप?

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड द्वारा आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित करने की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, राजस्थान बोर्ड मार्च अंत तक 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है।

Rajasthan Board 12th Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द, पिछले साल किसने किया था टॉप?

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर की कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए अपडेट है। बोर्ड द्वारा आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित करने की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, राजस्थान बोर्ड मार्च अंत तक 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संकेत दिए थे कि 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स के नतीजे 31 मार्च 2026 तक जारी कर जाएंगे।

हर साल की तरह इस बार भी छात्र अपनी मेहनत का फल देखने के लिए उत्साहित हैं। बोर्ड के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि कॉपियों की जांच का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब अंकों को पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही है।

पिछली बार का प्रदर्शन कैसा रहा?

राजस्थान बोर्ड का पिछला रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो बोर्ड के पास प्रतिशत में लगातार सुधार देखने को मिला है। पिछले शैक्षणिक सत्र में आर्ट्स का रिजल्ट 97.70 फीसदी, कॉमर्स 99.07 फीसदी और साइंस का 94.43 फीसदी रहा था। राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजों में तीनों स्ट्रीम में लड़कियां टॉपर रही थीं। आर्ट्स में 4 छात्राओं अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला के 99.60% नंबर आए थे। चारों लड़कियां आर्ट्स की टॉपर रही हैं। कॉमर्स में कंगना ने 99.20 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया था। जबकि साइंस में प्रीति ने 99.80 फीसदी अंक लाकर टॉप किया था।

विशेष रूप से, छात्राओं ने पिछले कई वर्षों से छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर अपना दबदबा बनाए रखा है। इस साल भी उम्मीद की जा रही है कि लड़कियां सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइटों पर भारी ट्रैफिक हो सकता है। छात्र अपना स्कोरकार्ड नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकेंगे:

rajeduboard.rajasthan.gov.in

rajresults.nic.in

RBSE 12th result 2026 : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

स्टेप्स 1: आधिकारिक RBSE वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप्स 2: सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें

स्टेप्स 3: अपना रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप्स 4: ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें

स्टेप्स 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा

स्टेप्स 6: प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

छात्र अपना रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in के लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2026 Direct Link

आरबीएसई 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2026 Direct Link

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2026 Direct Link

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

परीक्षा परिणाम घोषित होने के समय घबराहट होना स्वाभाविक है, लेकिन छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य बनाए रखें। यदि किसी छात्र को लगता है कि उसे उम्मीद से कम अंक मिले हैं, तो बोर्ड उन्हें ‘स्क्रूटनी’ या कॉपियों की दोबारा जांच कराने का अवसर भी प्रदान करेगा। इसके अलावा, जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होंगे, उनके लिए 'सप्लीमेंट्री परीक्षा' का भी आयोजन किया जाएगा ताकि उनका एक साल खराब न हो।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।