राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, डायरेक्ट रोल नंबर डाल यहां करें चेक
rajasthan board class 12th result 2026 , राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 आज सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर घोषित करेंगे। rajeduboard.rajasthan.gov.in पर मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका और सीधा लिंक यहां देखें।

rajasthan board class 12th result 2026 , rbse class 12 result 2026 on rajeduboard.rajasthan.gov.in : राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजों का लाखों छात्रों को इंतजार था, अब उनकी बेसब्री को आज ब्रेक मिलने जा रहा है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज अपने 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित करने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां करें चेक। गौरतलब कै कि 8 लाख से ज्यादा छात्रों ने इस बार फरवरी और मार्च में आयोजित 12वीं की परीक्षाओं में हिस्सा लिया था। आज परिणाम की बारी है, जिसके मद्देनजर राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज 31 मार्च को सुबह ठीक 10 बजे अजमेर स्थित RBSE मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इन नतीजों का ऐलान करेंगे। नतीजों की घोषणा के तुरंत बाद मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया जाएगा।
वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
अक्सर रिजल्ट वाले दिन सर्वर पर भारी ट्रैफिक होता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर पहले से निकालकर तैयार रखें। आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
1. सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर नजर आ रहे “RBSE Class 12th Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
3. आपकी स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, वहां अपना रोल नंबर दर्ज करें।
4. रोल नंबर डालने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
5. आपका शानदार रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
6. भविष्य के लिए अपनी इस मार्कशीट को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर जरूर रख लें।
DigiLocker से कैसे पाएं अपनी डिजिटल मार्कशीट?
अगर किसी वजह से बोर्ड की वेबसाइट धीमी चल रही है, तो बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार की डिजिलॉकर सुविधा के जरिए भी आप सेकंडों में अपना रिजल्ट हासिल कर सकते हैं:
1. सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट पर जाएं या अपने स्मार्टफोन में इसका ऐप खोलें।
2. होमपेज पर मौजूद 'Class 12 Marksheet' के ऑप्शन पर जाएं।
3. वहां दिए गए बोर्ड की लिस्ट में से 'Rajasthan Board' को चुनें।
4. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार आईडी की मदद से लॉगिन करें।
5. कुछ ही पलों में आपकी RBSE 12वीं की डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप सुरक्षित सेव कर सकते हैं।
इंटरनेट न होने पर SMS से कैसे देखें नतीजे?
कई बार ऐसा होता है कि दूर दराज के इलाकों में इंटरनेट सही से काम नहीं करता। ऐसे में राजस्थान बोर्ड SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक करने की सहूलियत देता है। इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर एक तय फॉर्मेट (जैसे RJ12A \ ROLL NUMBER) टाइप करके बोर्ड द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर पर भेजना होता है। कुछ ही मिनटों में आपके विषयवार नंबर आपके फोन पर मैसेज के रूप में आ जाते हैं।
मिले रीइवैल्यूएशन का मौका
बोर्ड परीक्षाओं को पास करने के लिए हर छात्र को थ्योरी और प्रैक्टिकल, दोनों में कम से कम 33% नंबर लाने होते हैं। लेकिन, अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है और उसे लगता है कि उसके नंबर और बेहतर हो सकते थे, तो बोर्ड उन्हें निराश नहीं करता। ऐसे छात्र रीइवैल्यूएशन यानी कॉपी दोबारा चेक करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए तय समय सीमा के भीतर एक मामूली फीस के साथ फॉर्म भरना होता है। आमतौर पर रीइवैल्यूएशन के नतीजे जून 2026 तक जारी कर दिए जाते हैं, ताकि छात्रों के आगे के कॉलेज एडमिशन में कोई रुकावट न आए।
परीक्षाओं का सफर और आगे की राह
याद दिला दें कि इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चली थीं। इन एग्जाम्स में बच्चों ने सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे की शिफ्ट में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
स्कूल से मिलेगी असली मार्कशीट
ध्यान रहे कि इंटरनेट या डिजिलॉकर से निकाली गई मार्कशीट पूरी तरह से प्रोविजनल (अस्थायी) होती है। कुछ ही दिनों बाद सभी छात्रों को अपने अपने स्कूल से बोर्ड द्वारा जारी की गई असली मार्कशीट और सर्टिफिकेट हासिल करने होंगे। स्कूल जाकर अपनी मार्कशीट लेते वक्त उसमें अपना नाम, माता पिता का नाम और जन्म तिथि जरूर चेक कर लें ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


