RBSE 10th Result 2026: 10 लाख छात्रों की धड़कने हो गईं तेज, रिजल्ट rajresults.nic.in पर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Rajasthan 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के 10 लाख छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी है।

RBSE 10th Result 2026: 10 लाख छात्रों की धड़कने हो गईं तेज, रिजल्ट rajresults.nic.in पर

Rajasthan 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं की परीक्षाओं का दौर अब खत्म हो चुका है क्योंकि बोर्ड की तरफ से आज रिजल्ट जारी किया जाएगा। जिंदगी के इस अहम पड़ाव पर खड़े 10 लाख से भी ज्यादा स्टूडेंट्स के दिलों की धड़कनें इन दिनों तेज हो गई हैं। काफी दिनों ऐसे चर्चा काफी आम है थी कि आखिर राजस्थान बोर्ड 10वीं का नतीजा कब आएगा... तो अब वह घड़ी आ गई है। आज 24 मार्च को बोर्ड की तरफ से 10वीं परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। यहां पढ़ें राजस्थान 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि कॉपियों की चेकिंग से लेकर नतीजे आने तक का क्या अपडेट है।

10 लाख से ज्यादा छात्रों ने किया था रजिस्ट्रेशन

इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। राज्य भर से कुल 10,68,078 छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। छात्रों के मन में जो सबसे बड़ा सवाल घूम रहा है, उसका जवाब बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने पहले ही दे दिया है। उन्होंने हालात साफ करते हुए कहा है कि कॉपियों की जांच का काम पूरी तरह से निपटाया जा चुका है। राजस्थान बोर्ड ने 30,915 काबिल शिक्षकों की फौज ड्यूटी पर लगाई थी। इन टीचर्स ने दिन-रात एक करके सभी आंसर शीट्स का बेहद बारीकी से मूल्यांकन किया है। अब बस रिजल्ट का डाटा कंपाइल करने और उसे पोर्टल पर लाइव करने की आखिरी प्रक्रियाएं चल रही हैं।

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट (Rajasthan Result) 2026 यहां देखें

आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026

रिजल्ट कैसे और कहां देखें?

जैसे ही नतीजे घोषित होंगे, सबसे बड़ी चुनौती होती है बिना सर्वर क्रैश का सामना किए जल्दी से अपना रिजल्ट देखना। आप अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर बड़ी आसानी से चेक कर सकते हैं। आइए आपको आसान लफ्जों में बताते हैं कि रिजल्ट कैसे चेक करना है:

1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर आपको 'Secondary Exam Result 2026' का एक लिंक नजर आएगा, उस पर क्लिक करें।

3. इसके बाद जो पेज खुलेगा, वहां आपको अपना रोल नंबर बिल्कुल सही-सही दर्ज करना होगा।

4. रोल नंबर डालकर जैसे ही आप 'सब्मिट' करेंगे, आपकी मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

5. भविष्य की जरूरतों के लिए इस डिजिटल मार्कशीट को डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास जरूर महफूज रख लें।

पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

राजस्थान बोर्ड के नियमों के मुताबिक, 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए हर स्टूडेंट को हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे। इसके साथ ही एग्रीगेट मार्क्स भी 33 प्रतिशत होने लाजमी हैं। अगर खुदा न खास्ता कोई छात्र एक या दो विषयों में 33 से कम अंक हासिल करता है, तो उसे मायूस होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका देता है।

लाइव हिन्दुस्तान पर भी देख पाएंगे रिजल्ट

कई बार ऐसा होता है कि रिजल्ट वाले दिन वेबसाइट्स धीमी पड़ जाती हैं। ऐसी सूरत में आप SMS के जरिए भी नतीजे हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होते ही आपके फोन पर तुरंत मैसेज आ जाए, तो आप www.livehindustan.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ऐसे में अपने एडमिट कार्ड संभाल कर रखिए।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।