राजस्थान बोर्ड 5th रिजल्ट 2026: क्या है राजस्थान की विशेष पूर्व मैट्रिक स्कॉलरशिप, 5वीं पास छात्रों को मिलेगा लाभ
Rajasthan Board 5th Class Result 2026: राजस्थान सरकार आर्थिक रूप से कमजर परिवारों के मेधावी छात्रों के बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए कई छात्रवृत्ति योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक योजना है विशेष पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति।

RBSE Rajasthan Board 5th Class Result 2026: हर कोई चाहता है कि उसके बच्चे का दाखिला अच्छे स्कूल में हो। लेकिन कई बार पैसा नहीं होने के कारण मां-बाप बच्चों को पढ़ा नहीं पाते हैं। ऐसे में राजस्थान सरकार आर्थिक रूप से कमजर परिवारों के मेधावी छात्रों के बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए कई छात्रवृत्ति योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक योजना है विशेष पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति। इस योजना में चयनित बच्चों को कक्षा 6 में राज्य सरकार द्वारा चयनित निजी उच्च प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में प्रवेश दिया जाता है । यानी यह योजना कक्षा 5वीं पास छात्रों के लिए है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट आप आसानी से नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके चेक करें
विशेष पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार विशेष पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना चला रही है। इस योजना के तहत SC (अनुसूचित जाति), ST (अनुसूचित जनजाति) और MBC (अति पिछड़ा वर्ग) के उन छात्रों को मौका देती है जो कक्षा 5 पास कर चुके हैं।
कैसे होता है चयन
विशेष पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में चयनित होने के लिए सबसे छात्रों को प्रवेश परीक्षा देनी पड़ती है। उस परीक्षा में अच्छे नंबर लाने वाले छात्रों का चयन होता है। चयनित छात्रों को कक्षा 6 में एडमिशन दिया जाता है। एडमिशन सरकार द्वारा चुने गए प्राइवेट, नामी (प्रतिष्ठित) आवासीय स्कूलों में मिलता है ये स्कूल होस्टल वाले (Residential) होते हैं, यानी पढ़ाई के साथ रहने और खाने की सुविधा भी होती है। बता दें कि चयनित विद्यार्थियों को राज्यभर के 70 विद्यालयों में से 58 आरबीएसई और 12 सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने का मौका मिलेगा।
छात्र/छात्रा की पात्रता
1. छात्र/छात्रा को राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए
2. छात्र/छात्रा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं अति पिछड़ा वर्ग का होना चाहिए।
3. छात्र/छात्रा राजकीय/मान्यता प्राप्त गैर राजकीय विद्यालय में 5वीं कक्षा अध्यनरत या उत्तीर्ण होना चाहिए।
4. छात्र/छात्रा के माता-पिता आयकरदाता नहीं होने चाहिए।
5. इस योजना में एक माता-पिता की अधिकतम दो संतानें ही प्रवेश और लाभ के लिए पात्र होंगी।
डाक्यूमेंट्स
- मूल निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
- विद्यार्थी का स्वयं का जाति प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
-छात्र-छात्रा की कक्षा 5 उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाणपत्र अनिवार्य है।
- जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
कैसा होता है प्रवेश परीक्षा का पेपर
प्रवेश से पहले परीक्षा में प्रश्नों का स्तर कक्षा 5 के विभागीय पाठ्यक्रम के समकक्ष रहेगा।
प्रवेश परीक्षा में 100 अंकों के पेपर में हिंदी, विज्ञान, गणित, सामाजिक व अंग्रेजी विषयों से 20-20 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
इन प्रश्नों को 2 घंटे में हल करना होगा।
परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए छात्र/छात्रा से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


