Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के बाद करें ये टॉप 5 शॉर्ट टर्म कोर्स और पाएं बढ़िया सैलरी पैकेज

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: यदि आप भी 10वीं के बाद अपनी पसंद के क्षेत्र में करियर शुरू करना चाहते हैं और एक अच्छा सैलरी पैकेज पाना चाहते हैं, तो ये 5 शॉर्ट टर्म कोर्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के बाद करें ये टॉप 5 शॉर्ट टर्म कोर्स और पाएं बढ़िया सैलरी पैकेज

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा कक्षा 10वीं का परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही छात्र अपने भविष्य की योजनाएं बनाने में जुट गए हैं। जहां एक बड़ी संख्या में छात्र 11वीं कक्षा में एडमिशन लेकर अपनी पढ़ाई जारी रखते हैं, वहीं कई छात्र ऐसे भी होते हैं जो कम समय में हुनर सीखकर जल्द से जल्द अपने पैरों पर खड़ा होना चाहते हैं।

आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 यहां कर सकेंगे चेक, Direct Link

आज के दौर में केवल डिग्री ही काफी नहीं है, बल्कि 'स्किल' यानी कौशल की ज्यादा डिमांड है। यदि आप भी 10वीं के बाद अपनी पसंद के क्षेत्र में करियर शुरू करना चाहते हैं और एक अच्छा सैलरी पैकेज पाना चाहते हैं, तो ये 5 शॉर्ट टर्म कोर्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं:

1. डिजिटल मार्केटिंग

आजकल हर बिजनेस ऑनलाइन हो रहा है। ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की मांग बहुत बढ़ गई है। 10वीं के बाद आप 3 से 6 महीने का कोर्स कर सोशल मीडिया मैनेजमेंट, एसईओ (SEO) और कंटेंट मार्केटिंग सीख सकते हैं। इस क्षेत्र में शुरुआती सैलरी भी काफी आकर्षक होती है।

2. ग्राफिक डिजाइनिंग

अगर आपको पेंटिग या क्रिएटिव काम करना पसंद है, तो ग्राफिक डिजाइनिंग आपके लिए बेस्ट है। फोटोशॉप, इलस्ट्रेटर और कोरल ड्रॉ जैसे टूल्स सीखकर आप एडवरटाइजिंग एजेंसियों, आईटी कंपनियों या फ्रीलांसर के तौर पर काम शुरू कर सकते हैं।

3. आईटीआई कोर्सेज

इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (ITI) 10वीं के बाद सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। आप इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर या कंप्यूटर ऑपरेटर (COPA) जैसे ट्रेड में 1 से 2 साल का कोर्स कर सरकारी और निजी क्षेत्र में तुरंत नौकरी पा सकते हैं।

4. मोबाइल रिपेयरिंग और हार्डवेयर

स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल ने इस क्षेत्र में रोजगार के ढेरों अवसर पैदा किए हैं। मात्र 3 महीने के कोर्स के बाद आप किसी नामी कंपनी के सर्विस सेंटर में काम कर सकते हैं या अपनी खुद की दुकान खोलकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।

5. डेटा एंट्री और टैली

अकाउंटिंग के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए टैली और डेटा एंट्री का कोर्स काफी फायदेमंद है। किसी भी ऑफिस या दुकान में हिसाब-किताब रखने के लिए इन प्रोफेशनल की जरूरत हमेशा रहती है।

10वीं का रिजल्ट आने के बाद जल्दबाजी में फैसला न लें। इन कोर्सेज को चुनने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये कम खर्चीले होते हैं और आपको कम उम्र में ही आर्थिक रूप से स्वतंत्र बना देते हैं। राजस्थान बोर्ड के छात्र अपनी रुचि के अनुसार इनमें से किसी भी कोर्स का चयन कर एक सफल प्रोफेशनल करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़राजस्थान बोर्ड 10वीं के बाद करें ये टॉप 5 शॉर्ट टर्म कोर्स और पाएं बढ़िया सैलरी