राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट 2026: RBSE 10वीं पास 11वीं 12वीं में कैसे पाएं 3-3 हजार रुपये

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राजस्थान सरकार की गार्गी योजना के तहत 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को 11वीं में 3,000 रुपए और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर अगली किस्त 3000 रुपये मिलती है। इसका उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट 2026: RBSE 10वीं पास 11वीं 12वीं में कैसे पाएं 3-3 हजार रुपये

राजस्थान सरकार की गार्गी योजना के तहत 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को 11वीं में 3,000 रुपए और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर अगली किस्त 3000 रुपये मिलती है। इसका उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना में पहली किस्त (कक्षा-11) के लिए 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 3000 रुपए और प्रमाण-पत्र मिलेगा। दूसरी किस्त (कक्षा-12) के लिए भी वही राशि (3000 रुपए) दी जाएगी। इसका उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। गार्गी पुरस्कार योजना का मुख्य उद्देश्य मेधावी बालिकाओं को सम्मानित करना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। गार्गी पुरस्कार योजना 1998 में शुरू की गई थी। राजस्थान में बालिका शिक्षा फाउंडेशन यह योजना संचालित करती है।

बेनिफिट्स

पहली किस्त (कक्षा-11) के लिए 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 3000 रुपए और प्रमाण-पत्र मिलेगा। दूसरी किस्त (कक्षा-12) के लिए भी वही राशि (3000 रुपए) दी जाएगी।

छात्रा राजस्थान की मूल निवासी हो

केवल बालिकाएं ही आवेदन कर सकती हैं

माता-पिता में से कोई भी सरकारी नौकरी में न हो

पारिवारिक वार्षिक आय ₹1 लाख से अधिक न हो

10वीं कक्षा 75% या उससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण

सबसे पहले https://rajshaladarpan.rajasthan.gov.in/ पर जाएं

गार्गी पुरस्कार योजना का ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करें

पात्र होने पर Apply Online या SSO ID से लॉगिन करें

रजिस्ट्रेशन कर आवश्यक जानकारी भरें

सभी जरूरी दस्तावेज, फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें

आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट

आधार कार्ड

बैंक खाते का विवरण

मूल निवास प्रमाण पत्र

आवास प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र

भामाशाह / जन आधार कार्ड

स्कूल द्वारा प्रमाणित दस्तावेज

मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी

पासपोर्ट साइज फोटो व सिग्नेचर

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।