राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट 2026: 75 प्रतिशत लाने वाली बेटियों को कैसे मिलेगी 1.15 रुपये की राशि
राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना के तहत 10वीं बोर्ड की होनहार बेटियों को पुरस्कृत करती है। मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना के तहत राजस्थान के प्रत्येक जिले से 4 बालिकाओं का चयन किया जाता है, जो राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत हों

राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना के तहत 10वीं बोर्ड की होनहार बेटियों को पुरस्कृत करती है। मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना के तहत राजस्थान के प्रत्येक जिले से 4 बालिकाओं का चयन किया जाता है, जो राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत हों। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाली दो छात्राएं, एक बीपीएल श्रेणी की व एक अनाथ बालिका (न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक) इस योजना के लिए पात्र हैं।
कितने रुपये मिलते हैं
इस योजना की नोडल एजेंसी बालिका शिक्षा फाउंडेशन है। योजना के तहत चुनी गई छात्राओं को क्लास 11 और 12 में रेगुलर पढ़ाई या वोकेशनल एजुकेशन/ट्रेनिंग लेने के लिए हर साल अधिक से अधिक 115000 रुपये दिए जाएंगे। इसके तहत, स्टेशनरी और पढ़ाई से जुड़े सामान के लिए 15 हजार रुपये और स्कूल/कोचिंग/हॉस्टल फीस के लिए 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना का उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य है कि वित्तीय सहायता प्रदान कर बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना है। क्योंकि कई ऐसी मेधावी छात्राएं होती हैं, जो आर्थिक तंगी की वजह से आगे की पढ़ाई नहीं कर पाती हैं। चयनित छात्राओं को 11वीं और 12वीं कक्षा में नियमित पढ़ाई जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। इतना ही नहीं यह सहायता ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर तक मिल सकती है।
RBSE 10th Result 2026: कैसे चेक करे राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम
- सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- Secondary Exam Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


