Hindi Newsकरियर न्यूज़rajasthan 4th grade result website crash alok raj statement cut off merit rank full details
Rajasthan 4th Grade Result: रिजल्ट से पहले वेबसाइट क्रैश, क्या बोले आयोग अध्यक्ष आलोक राज

Rajasthan 4th Grade Result: रिजल्ट से पहले वेबसाइट क्रैश, क्या बोले आयोग अध्यक्ष आलोक राज

संक्षेप:

Rajasthan 4th Grade Result: ग्रेड-4 रिजल्ट के इंतजार में RSSB वेबसाइट क्रैश हो गई है। आयोग द्वारा रिजल्ट जारी करने को लेकर आयोग की जद्दोजहद जारी है। ई। अध्यक्ष आलोक राज ने कट-ऑफ, मेरिट रैंक और फुल रिजल्ट डिटेल्स को लेकर बड़ा अपडेट दिया।

Jan 16, 2026 05:58 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Rajasthan 4th Grade Result: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा Rajasthan 4th Grade Result 2025-26 जारी किए जाने के पीछे आयोग की जद्दोजहद जारी है। अनपा परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थी बेकाबू नजर आए, जिस वजह से वेबसाइट का लोड बढ़ गया और वह क्रैश हो गई। अचानक बढ़े भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट कुछ ही समय में क्रैश हो गई और उम्मीदवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस भर्ती परीक्षा में करीब 21 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। रिजल्ट को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवार जैसे ही वेबसाइट पर पहुंचे, सर्वर पर दबाव कई गुना बढ़ गया। नतीजतन वेबसाइट बार-बार हैंग होने लगी, कहीं एरर दिखा तो कहीं पेज खुल ही नहीं रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

Rajasthan 4th Grade Result: वेबसाइट क्रैश पर अध्यक्ष आलोक राज का बयान

स्थिति बिगड़ती देख RSSB के अध्यक्ष आलोक राज को खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए न सिर्फ वेबसाइट क्रैश की वजह बताई, बल्कि रिजल्ट से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर भी जानकारी दी। आलोक राज ने कहा, “4th Class Result को लेकर अपडेट इस प्रकार है -

1. कट-ऑफ मार्क्स एक्स पर जारी कर दिए गए हैं।

2. रोल नंबर वाइज मेरिट में रैंक की जानकारी राज मीडिया को दे दी गई है।

3. रिजल्ट की पूरी डिटेल्स- जैसे अभ्यर्थी का नाम, माता-पिता का नाम, मेरिट कैटेगरी, प्राप्त अंक और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स, आज रात हमारी वेबसाइट और अन्य वेबसाइट्स पर जारी करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिंक भी दिए जाएंगे। सबसे अनुरोध है कि इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।”

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अधिक लोड की वजह से वेबसाइट पर समस्या आई है और अभ्यर्थियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की।

Rajasthan 4th Grade Result: कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट जारी

ग्रेड-4 रिजल्ट के साथ ही प्री-DV कट-ऑफ मार्क्स भी सामने आए हैं। नॉन-TSP और TSP क्षेत्र के लिए अलग-अलग कट-ऑफ तय किया गया है। इसके अलावा रोल नंबर वाइज मेरिट रैंक की जानकारी भी साझा कर दी गई है। यही वजह रही कि उम्मीदवार बार-बार वेबसाइट खोलकर अपना स्टेटस चेक करने लगे, जिससे सर्वर पर दबाव और बढ़ गया।

दो PDF में जारी हुआ कट-ऑफ

RSSB ने इस बार रिजल्ट को दो अलग-अलग PDF में जारी किया है। नॉन-TSP क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए अलग PDF और TSP क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए अलग PDF शेयर किए गए हैं।

इसके बावजूद, फुल डिटेल्स देखने की जल्दबाजी में उम्मीदवार लगातार वेबसाइट पर पहुंचते रहे, जिससे सिस्टम ठप हो गया।

Rajasthan 4th Grade Result: फुल रिजल्ट डिटेल्स का इंतजार

बोर्ड के अनुसार, अब तक केवल प्री-DV से जुड़ी जानकारी सामने आई है। पूरी जानकारी, जिसमें अभ्यर्थी के अंक, नॉर्मलाइजेशन, कैटेगरी और अन्य विवरण शामिल होंगे, आज रात जारी करने की कोशिश की जा रही है। जैसे ही सर्वर की स्थिति सामान्य होगी, बोर्ड इसकी सूचना देगा।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपील

  • वेबसाइट को बार-बार रिफ्रेश न करें
  • अध्यक्ष आलोक राज द्वारा दिए गए अगले अपडेट का इंतजार करें
  • सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें
  • केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें

राजस्थान ग्रेड-4 भर्ती 2025-26 न सिर्फ पदों की संख्या बल्कि अभ्यर्थियों की भागीदारी के लिहाज से भी सबसे बड़ी भर्तियों में गिनी जा रही है। वेबसाइट क्रैश की यह घटना एक बार फिर सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में तकनीकी मजबूती की जरूरत को उजागर करती है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।