
Rajasthan 4th Grade Result : राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती रिजल्ट व आंसर-की पर आपत्ति कब, आया RSSMSB का बयान
RSMSSB Rajasthan 4th Grade Answer Key : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने कहा है कि क्लास-IV भर्ती परीक्षा की आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की तिथि दिवाली के बाद जारी होगी।
RSMSSB Rajasthan 4th Grade Answer Key : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने कहा है कि क्लास-IV भर्ती परीक्षा की आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की तिथि दिवाली के बाद जारी होगी। भर्ती परीक्षा परिणाम को लेकर उन्होंने कहा कि रिजल्ट को लेकर हमको बहुत जल्दी नहीं करनी चाहिए, इसी में इस भर्ती के अभ्यर्थियों का हित होगा। आपको बता दें कि आरएसएमएसएसबी ने शुक्रवार देर रात क्लास-IV भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी। अब वे उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा में भाग लिया था, वे उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने अंकों की गणना कर सकेंगे। यदि उन्हें किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति हो, तो वे आपत्ति भी उठा सकेंगे। परीक्षा में उम्मीदवारों से 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, राजस्थान सामान्य ज्ञान, गणित और बेसिक कंप्यूटर जैसे विषय शामिल थे। इसमें गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी तय की गई है।

आपको बता दें कि बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती–2024 के लिए इसी साल मार्च अप्रैल माह में आवेदन लिए गए थे। परीक्षा 19 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित करवाई जा चुकी है। राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 53749 पदों पर बहाली होगी। रिक्तियों में 48199 पद नॉन टीएसपी और 5550 पद टीएसपी के लिए हैं। इस भर्ती में 24 लाख 76 हजार आवेदन आए थे। इसमें से 85.9 फीसदी यानी 21.17 लाख अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया।
एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने का दिया गया था मौका
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती 2024 के अभ्यर्थियों के अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया था। आरएसएमएसएसबी ने फॉर्म में करेक्शन करने की विंडो खोली थी। चयन बोर्ड ने इसके लिए अभ्यर्थियों को 16 अक्टूबर तक की मोहलत दी थी।





